4 July 2025 Rashifal – शुक्रवार का दिन इन दो राशियों के लिए होगा लाभकारी, धन सम्मान यश और नौकरी में पदोन्नति की होगी प्राप्ति!

4 July 2025 Rashifal – शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि वाले के लिए अच्छा जाने वाला है क्योंकि आज के दिन इस राशि को धन सम्मान यश और नौकरी में पदोन्नति के साथ परिवार में खुशहाली जैसे जोग दिखाई देंगे। ‌ शुक्रवार का दिन कोई 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी पर आज के दैनिक राशिफल में चर्चा करेंगे।

4 July 2025 rashifal – शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा से मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए अच्छा जाने वाला है। ‌ इन दोनों ही राशि के जातकों को धन, सम्मान, परिवार और कार्यक्षेत्र में एवं नौकरी में पदोन्नति जैसे अवसर दिखाई देंगे। हालांकि शुक्रवार का दिन हर परिस्थिति के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी के लिए आज का दैनिक राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries daily horoscope)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्‍त होगी। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें, उन्नति का अवसर मिलेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। हर चीज को जांच परखकर सावधानी के साथ प्रयोग करें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें और पैसे संभलकर खर्चकरें।

वृषभ राशि (Taurus daily horoscope)

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शानशौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। ऐसा करने से बचें। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।

Also Read – धनदायक शिव मंत्र : धन प्राप्ति के लिए करें धनदायक शिव मंत्र का जाप, कभी नहीं होगी पैसे की कमी

मिथुन राशि ( Gemini daily horoscope)

आज आपका दिन सकारात्मक बीतेगा। उन्नति का समाचार मिलेगा, पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन, लाभ निश्चित है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे जो कि आपको लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer daily horoscope)

कार्यों में बाधा आ सकती है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। सेहत को लेकर सजग रहें और तीखी चीजों से दूर रहें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। नेत्र विकारों से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी।

सिंह राशि (Leo daily horoscope)

आज कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। मार्ग प्रशस्त होगा, जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। किसी मुकदमे आदि के लिए आज का दिन सही नहीं है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo daily horoscope)

रुका धन मिलेगा, प्रयास से सभी कार्य बनने की सम्भावना है। धन लाभ होगा और यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा। आज किसी काम में विशेष सफलता मिलने के भी योग हैं।

तुला राशि (Libra daily horoscope)

आज दिन की शुरुआत कार्य सफलता के साथ होगी। आज आपको आशानुकूल लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। ईश्‍वर भक्ति में भी मन लगेगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio daily horoscope)

आज दिन की शुरुआत धन लाभ के साथ होगी। मनोकामनापूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ है और अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। लेकिन परेशान न हों। मां लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी है।

धनु राशि (Sagittarius daily horoscope)

आपका प्रयास रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपके बुद्धि विवेक नई नई खोज करने में लगे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम के वक्‍त पेट गड़बड़ होने से आप परेशान हो सकते हैं। कोई विश्‍वासपात्र व्‍यक्ति आपको धोखा दे सकता है। सावधान रहें और मौजूदा परिवेश में कोई भी काम सोच समझकर करें।

मकर राशि (Capricorn daily Horoscope)

व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। अशान्त वातावरण से दूर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान करके रक्षा करेगी। आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना की आशंका है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों के आशीर्वाद से मन में ऊर्जा का संचार होगा। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान हो सकते हैं। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces daily horoscope)

आज आपको साझेदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे, शारीरिक अस्वस्थता संभव है और विवाद से बचना श्रेयस्कर है। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आज बाहर न जाएं और सके तो कोई भी तली और भुनी चीजें भी न खाएं। आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको 4 जुलाई 2025 राशिफल से संबंधित जानकारी प्रदान की है जिसमें हमने आपको कुल 12 राशियों के शुक्रवार दैनिक राशिफल के बारे में बताया है।

Leave a Comment