Today Rashifal in Hindi – 6 मार्च 2025, गुरुवार का दिन व्यापार, नौकरी, कोई शुभ कार्य,आर्थिक स्थिति और परिवार तथा प्रेम संबंधों के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, क्या उपाय करके दिन को बेहतर बनाया जा सकते हैं,यह सब हम जानेंगे आज के इस भाग्यफल में!
आज इन तीन राशियों की चमक सकती है किस्मत, यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल!
6 march 2025 ka rashifal- 6 मार्च 2025 का दिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के रूप में नजर आ रहा है। आज के दिन सप्तमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और विष्कंभ का योग बनता नजर आ रहा है। चलिए जान लेते हैं कि इन सभी नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा!
मेष ( Aries daily horoscope):मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहद उत्तम है जिसमें व्यापार और नौकरी पैसा लोगों को अपने-अपने स्तर पर आर्थिक लाभ एवं उन्नति की परिस्थितियों नजर आएंगी। मेष राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय –सुख और समृद्धि के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ ( Taurus daily horoscope):सामाजिक तौर पर पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। महिला जातकों को कार्यस्थल और एवं घर में कुछ परिस्थितियों में अड़चनें महसूस होगी। रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन शत्रुओं की नजर रहेगी। व्यापार और कारोबार में सुधार एवं तरक्की मिलेगी।
उपाय –मां दुर्गा की पूजा और उपासना करें।
मिथुन ( Gemini daily horoscope):मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा मिला-जुला एवं कठिन साबित होगा। कारोबार एवं आर्थिक मामलों में संभाल कर निर्णय ले। नौकरी में परिवर्तन या स्थान में बदलाव हो सकता है। सैलरी से ज्यादा आर्थिक खर्च बढ़ाते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंधों में मुश्किलें आ सकती हैं। वाणी में संयम रखें।
उपाय –गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें एवं गणेश भगवान का पाठ करें।
कर्क ( Cancer daily horoscope):कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना चोट चपेट की संभावना बढ़ जाएगी। अपने पार्टनर की बात सुने ना कि उनसे ज्यादा अपेक्षा रखें। आर्थिक खर्च बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर फैसला लें।
उपाय –भगवान शिव की पूजा उपासना करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह ( Leo daily horoscope):सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई अफसर की प्राप्ति होगी जो आपके लिए फलदाई साबित होंगे। कई स्रोतों से अच्छे आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे तथा पहले से किसी योजना में निवेश किया धन से बेहतरीन रिटर्न प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। रिश्तो में मधुरता आएगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय –भगवान सूर्य को जल अर्पित करें एवं उनकी पूजा उपासना करते हुए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या ( Virgo daily horoscope):कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन बेहद शुभ साबित होगा। कुछ पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आय स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा।। पुराने कर्ज को चुकता करने में कामयाब होंगे। व्यापार एवं कारोबार में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। कोई मनचाहा पद की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय –भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद भोग लगाए एवं उनकी पूजा आराधना करें।
तुला ( Libra daily horoscope):तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तो में अड़चनें आ सकती है। तुला राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आर्थिक खर्च बढ़ जाएगा।
उपाय –प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि विधान से पूजा आराधना करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक ( Scorpio daily horoscope):वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन माध्यम साबित होगा। शुभचिंतकों को एवं प्रिय जनों का कम लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं। कारोबार में मुश्किलें आ सकती है।
उपाय –प्रतिदिन भगवान हनुमान जी के बजरंग बाण पाठ करें एवं शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में दूध एवं मिश्री युक्त जल का अर्पण करें।
धनु ( Sagittarius daily horoscope):धनु राशि के लिए गुरुवार का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा। कारोबार व्यापार एवं आर्थिक, निजी मामलों के लिए कई भाग दौड़ से जुड़ी परिस्थितियों उत्पन्न होगी। समय से पहले काम पूरा करने की कोशिश करें। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता की सेहत से परिवार में तनाव उत्पन्न होगा।
उपाय –प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा आराधना करें एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर ( Capricorn daily Horoscope):मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी फलदाई साबित होगा। किसी कार्य की विशेष मेहनत की अपार सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। जमीन से जुड़े कार्य सफल हो जाएंगे एवं आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय –भगवान शिव जी की पूजा आराधना करें।
शिव भक्ति: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय।
कुंभ ( Aquarius Daily Horoscope):कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। नई अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय –प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन ( Pisces daily horoscope):मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान हासिल होगा। मौसम की बारिश से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय –गायत्री मंत्र का जाप करें।
निष्कर्ष:इस आर्टिकल में हमने आपको 6 march 2025 ka rashifal से जुड़ी जानकारी दी है जिसमें हमने सभी 12 राशियों के भाग्य और दैनिक राशिफल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है। हम आशा करते है की आपको यह जानकारी अच्चा लगा है।
NOTE: इस लेख में दिया हुआ किसी भी जानकारी को भक्ति संचार प्रमाणित नहीं मानता है। इसके आदिक जानकरी केलिए ज्योतिषाचार्य या किसी विशेषजन की संपर्क करे।
Leave a Comment