भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न करने के लिए अपनाए यह उपाय!
देवों के देव महादेव को मनचाहा वरदान प्रदान करने के लिए जाना जाता है लेकिन यह भगवान शिव की सच्चे मन से भक्ति और पूजा से ही सुनिश्चित हो सकता है।
आज हम Shiv bhakti पर आर्टिकल लेकर आए हैं जिसमें हम आपको भगवान शिव की आराधना करने और सही तरह से पूजा करने के तरीके से जुड़ी जानकारी देंगे।
भगवान शिव देवों के देव महादेव और भोलेनाथ है इसलिए तो उनकी भक्ति करके मनचाही कोई भी इच्छा को पूरा किया जा सकता है। हालांकि महादेव को प्रसन्न करने के लिए आप आसान उपायों को करके अपने जीवन में सुख समृद्धि और शांति ला सकते हैं।
- सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस दिन सफेद चीजों जैसे चावल, चीनी और पैसों का दान करना महादेव की कृपा पाने के उपाय में शामिल है।
- भगवान शिव के प्रिय रंग हरे, पीले, सफेद आदि रंगों के वस्त्रों को पहनकर पूजा करने से भी लाभ मिल सकता है तथा आप कोई भी रंग का वस्त्र पहन कर शिवजी के मंदिर जाकर जलाभिषेक करें।
- जलाभिषेक करने के लिए आप शुद्ध तांबे के पात्र में गंगाजल सहित शुद्ध जल भरकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- जलाभिषेक करते हुए शिवजी का मंत्र “ॐ इंद्राय नमः” का जाप करें।
घर में शिवजी की पूजा कैसे करें?
भगवान शिव की पूजा घर में भी की जा सकती है लेकिन इसके लिए संपूर्ण विधि का अपना ना होगा जिसके लिए सभी प्रक्रिया नीचे दी गई है-:
- घर में शिव जी की पूजा करने के लिए आपको सबसे पहले शिवलिंग को स्थापित करना होगा लेकिन घर में शिवलिंग स्थापित करने के कई विशेष नियम है जिनका पालन करना आवश्यक है
- घर में शिवलिंग को किसी साफ पात्र या साफ सीमेंट की मिट्टी से बनी सिल्ली पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर स्थापित करें।
- शिवलिंग को शिव परिवार के साथ ही स्थापित करें। शिवलिंग के साथ में माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय, नंदी बैल की मूर्तियों को स्थापित करें।
- घर में पूजा करते समय संभव हो तो गाय के दूध से ही शिवलिंग पर अभिषेक करें। साथ ही बेलपत्र भी शिवलिंग पर अर्पित करें।
- घर में पूजा करते समय ध्यान रहे की शिवलिंग पर हल्दी और तुलसी अर्पित ना करें।
- शिवलिंग को स्थापित करते हुए एक ऐसा स्थान चुने जहां से शिवलिंग को बार–बार स्थानांतरित ना करना पड़े। यह ऐसा स्थान होना चाहिए जहां पर प्रकाश और साफ सफाई हो।
ALSO READ THIS: HOLI KAB HAI: 14 या 15 मार्च होली कब है, जानिए होली दहन का सही तिथि
शिवजी को प्रसन्न करने के कुछ मुख्य मंत्र
शिवजी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए आप चाहे घर पर पूजा करें या फिर मंदिर में लेकिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बेहद आवश्यक है। जैसे –
- ॐ नमः शिवाय!
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्!
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्!
- शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च!
- मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च!
- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय!
- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय!
- शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय!
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
!)भगवान शिव की भक्ति कैसे करनी चाहिए?
भगवान शिव की भक्ति करने के लिए आप उनके प्रिय रंग हरे पीले सफेद आदि को धारण करके सच्चे मन से मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें या फिर घर में ही विधि विधान से भगवान शिव के पूजा करें। भगवान शिव को साबुत चावल, बेलपत्र, काले तिल, भांग और सफेद चीज अर्पित करें।
!) शिव को बुलाने का मंत्र क्या है?
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः मंत्र का जाप किसी विशेष पूजा और पुरोहित की जानकारी में किया जाना चाहिए।
!) शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस मंत्र का जाप करें?
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप लाभकारी साबित होता है।
!) महाकाल का प्रिय मंत्र कौन सा है?
महाकाल का प्रिय मंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्” है।”
Conclusion:इस आर्टिकल में हमने आपको भगवान शिव की भक्ति पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसमें हमने घर में भगवान शिव की पूजा करने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय बताए हैं।
1 Comment