Karva Chauth Date 2025 : करवा चौथ कब है? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त और योग

Karva Chauth Date 2025 : हिंदू धर्म में करवा चौथ का बहुत ही विशेष महत्व है, करवा चौथ पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्र देव के दर्शन के बाद पूजा करके अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ व्रत ( Karva Chauth ) रखने से वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि और शांति आती है और पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।

करवा चौथ व्रत पति और पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाता है, करवा चौथ व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है, करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और इस दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश जी करवा माता और भगवान चंद्र देव की पूजा करती है। लोगों के मन में सवाल है कि करवा चौथ कब है? ( Karva Chauth Date 2025 ) करवा चौथ 9 अक्टूबर या 10 अक्टूबर कब मनाया जाएगा इसको लेकर बहुत सारी कन्फ्यूजन है।

करवा चौथ कब है? ( Karva Chauth Date 2025 )

करवा चौथ प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है, इस वर्ष 2025 में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर 2025 को रात्रि में 10:54 पर हो रही है और इसका समापन अगले दिन 10 अक्टूबर 2025 को रात्रि में 7:38 पर हो रही है, उदया तिथि के हिसाब से करवा चौथ व्रत 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5:58 लेकर शाम 7:12 तक रहेगा।

करवा चौथ चंद्रोदय समय

भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग समय पर करवा चौथ के दिन चंद्रोदय उदय होंगे, भारतीय समय अनुसार भारत के कुछ राज्यों में चंद्रोदय 7:42 पर उदय होंगे और वहीं कुछ राज्यों में अधिकतम जो समय है उसका 8:13 है।

यह भी पढ़ें – Navratri Puja Vidhi : नवरात्रि पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप, यह है नवरात्रि पूजा विधि का सरल तरीका

Also Read : मातृ नवमी कब है ? कब दी जाएगी मतृ माताओ को श्राद्ध, नोट कीजिए सही तिथि समय और तर्पण नियम

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ व्रत के बारे में कई सारे पुराणों में बताया गया है, करवा चौथ व्रत पति और पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाता है और करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करती है। करवा चौथ व्रत के दिन भगवान श्री गणेश करवा माता और चंद्र देव की पूजा की जाती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार माता पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, करवा चौथ के बारे में और भी बहुत सारी कथाएं मौजूद हैं।

करवा चौथ व्रत नियम

करवा चौथ व्रत के दौरान सभी सुहागिन महिलाओं को कुछ नियम का पालन करना अनिवार्य है,तभी उनके द्वारा किया गया करवा चौथ व्रत पूरा होता है।

  • करवा चौथ व्रत के दिन पूरे विधि विधान पूजा करने के बाद रात्रि में चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें आर्ध् दे, और कथा सुनने के बाद भगवान शिव जी माता पार्वत कार्तिकेय और भगवान गणेश जी की पूजा शुरू करनी चाहिए और इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए।
  • करवा चौथ व्रत के दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत रखना जरूरी है, इस दौरान ना तो कुछ खाना है और ना ही कुछ पीना है।
  • करवा चौथ पूजा के दौरान महिलाओं को लाल वस्त्र धारण करना चाहिए।
  • करवा चौथ पूजा के दौरान महिलाओं को सोलह सिंगार करना चाहिए और इसके बाद ही पूजा अर्चना करना चाहिए।
  • करवा चौथ व्रत के दौरान किसी का अपमान ना करें और ना ही किसी को कोई गलत बात बोले।
  • सभी सुहागिन महिलाओं को चंद्रमा को मिट्टी के करवे से ही अर्ध देना चाहिए।
पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय