Navratri 3rd Day : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघटा की पूजा अर्चना की जाती है। मां चंद्रघटा की पूरी विधि विधान के साथ उपासना करने से घर में सुख समृद्धि आती है। नवरात्रि तीसरा दिन ( Navratri 3rd Day ) यानी 24 अक्टूबर 2025 को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी और नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। नवरात्रि तीसरे दिन मां चंद्र घाट की पूजा विधि शुभ मुहूर्त और प्रिय भोग के बारे में जानते हैं –
नवरात्रि तीसरा दिन ( Navratri 3rd Day )
नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा जी के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन पूरी विधि विधान के साथ माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है, माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे का आकार का अर्थ चंद्र बना हुआ जिसकी वजह से सभी भक्त लोग ने माता चंद्रघंटा के नाम से जानते हैं।
माता चंद्रघंटा पूजा महत्व
नवरात्रि तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने से माता रानी की कृपा से जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति आती है इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। इस दिन पूजा करने से मां दुर्गा जी की कृपा से विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें – नोट कीजिए नवरात्रि हवन पूजन में क्या-क्या लगेगी हवन पूजा सामग्री, पूरी हवन पूजन सामग्री लिस्ट
मां चंद्रघंटा के प्रिय रंग पुष्प और भोग
नवरात्रि तीसरे दिन हम सभी भक्त लोगों को मां चंद्रघंटा को सुनहरे या फिर पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और माता जी के चरणों में सफेद कमल या पीले गुलाब की माला अर्पित करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माता चंद्रघंटा को इस दिन केसर की खीर और दूध से बनी मिठाइयां अर्पित करने से जिंदगी में सुख समृद्धि शांति आती है इसके अलावा आप इस दिन माता रानी को पंचामृत चीनी व मिश्री भी अर्पित कर सकते हैं।
मां चंद्रघंटा पूजा विधि
- सबसे पहले आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने।
- अब आप सभी पूजा सामग्री इकट्ठा करें और इसके बाद माता जी की चौकी पास बैठकर पूजा प्रारंभ करें।
- अब आप माता जी को लाल और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और इसके बाद मां जी को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें।
- इसके बाद आप मां के चरणों में उनके सबसे प्रिय पीले रंग के फूल अर्पित करें।
- अब आप मां जी को केसर की खीर और दूध की मिठाइयां का भोग अर्पित करें।
- अब आप मां चंद्रघंटा के मंत्र का जाप करें और इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- अब आपको आखरी में माता चंद्रघंटा की आरती का पाठ करना है।
माता चंद्रघंटा की आरती
चंद्रघंटा माता की आरती ( Chandraghanta Mata )
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे कामचंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समातीक्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वालीमन की मालक मन भाती हो
चंद्र घंटा तुम वरदाती होसुंदर भाव को लाने वाली
हर संकट मे बचाने वालीहर बुधवार जो तुझे ध्याये
श्रद्धा सहित जो विनय सुनायमूर्ति चंद्र आकार बनाएं
सन्मुख घी की ज्योत जलाएंशीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगदाताकांची पुर स्थान तुम्हारा
करनाटिका में मान तुम्हारानाम तेरा रटू महारानी
‘भक्त’ की रक्षा करो भवानी
1 thought on “Navratri 3rd Day : नवरात्रि तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट कीजिए प्रिय भोग, पूजा विधि”