Dhanteras Kab Hai : दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है, धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी भगवान कुबेर देव और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व ( Dhanteras ) सुख समृद्धि का प्रतीक है, हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना चांदी नए कपड़े नए बर्तन खरीदने से घर में सुख समृद्धि और खुशियां आती हैं। इस दिन खरीदारी करने से भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी जी की कृपा आप पर पूरे वर्ष बरसती रहती है।
सनातन धर्म में धनतेरस पर्व ( Dhanteras ) का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है और इसका समापन भैया दूज के साथ होता है। वर्ष 2025 में धनतेरस कब है ( Dhanteras Kab Hai ) सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त कितने बजे का है आपको सभी प्रकार की जानकारी पंडित अवधेश आचार्य के द्वारा यहां पर दी जाएगी।
धनतेरस कब है ( Dhanteras Kab Hai )
हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस पाव कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है, 2025 यानी इस वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 पर हो रही है और इसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 पर होगा, उदया तिथि के हिसाब से धनतेरस पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजन शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में की जाती है, धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष कल्याणी संध्या काल में 7:16 लेकर 8:20 तक रहेगा। इस समय आप भगवान कुबेर तो माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
धनतेरस सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन सोना चांदी और दूसरी खरीदारी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से लेकर दोपहर 12:48 तक रहेगा वही लाभ उन्नति चौघड़िया मुहूर्त पर 1:51 से लेकर दोपहर 3:18 तक रहेगा वहीं प्रदोष काल में खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 6:11 से लेकर रात्रि 8:41 तक रहेगा।
धनतेरस पूजन मंत्र
ॐ धन्वंतराये नमः॥
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
यह भी पढ़ें – दिवाली कब है ? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व
धनतेरस महत्व
हिंदू धर्म में दीपावली ऐसा पर्व है जो बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है बल्कि हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। दीपावली के दो दिन पढ़ने वाली धनतेरस पाव सुख समृद्धि का प्रतीक है इस दिन मानता है कि सोना चांदी के साथ कपड़े और दूसरे चीज खरीदने से घर में बरकत आती है और घर में धन दो गुना बढ़ता है। धनतेरस के दिन एक नहीं बल्कि कई सारी चीज खरीदने से घर में बरकत होती है।
धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए ?
धार्मिक मानताओ के अनुसार धनतेरस के दिन सोने चांदी के साथ-साथ और भी दूसरी चीज खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किन-किन चीजों की खरीदारी से लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा प्राप्त होती है उसकी सभी लिस्ट आपको नीचे दे रहे हैं।
- धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने से घर में 13 गुना लाभ प्राप्त होता है।
- धनतेरस के दिन तांबा या कांसा के बने बर्तनों की खरीदारी करनी चाहिए।
- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके घर में सुख समृद्धि शांति आती है।
- धनतेरस के दिन धनिया के बीच की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है।
- धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति जरूर खरीदें।
- धनतेरस के दिन श्री यंत्र और कुबेर यंत्र की खरीदारी जरूर करनी चाहिए।
- धनतेरस के दिन गोमती चक्र और कौड़ी जरूर खरीदनी चाहिए।
1 thought on “Dhanteras Kab Hai : धनतेरस कितनी तारीख की है, नोट कीजिए सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त”