Monday Ko Baal Dhona Chahiye : प्राचीन काल से हमारे ऋषि मुनि और ज्योतिष आचार्य के द्वारा कुछ ऐसी मान्यताएं प्रचलित है जिनके हम सभी लोग पूरी परंपरा के साथ पालन करते चले आ रहे हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अगर हम गलत दिन में नाखून काटते हैं बाल कटवाते हैं या फिर बाल धोते हैं तो इससे हमारे जीवन में कई सारे बुरे प्रभाव पड़ते हैं। इनमें से एक पुरानी परंपरा चली आ रही है कि हमें किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन बोल नहीं धोने चाहिए। ऐसे में एक सबसे बड़ा सवाल रहता है कि सोमवार के दिन बाल धोने चाहिए कि नहीं ( Monday Ko Baal Dhona Chahiye ) आपके इस सवाल का जवाब हम यहां पर ज्योतिष अचार और धार्मिक शास्त्र के अनुसार क्या है इसके बारे में देंगे।
हिंदू धर्म में खास तौर पर कुंवारी लड़कियां और सुहागन महिलाओं के लिए बाल धोने के लेकर कुछ नियम है जिनका पालन करना बहुत ही जरूरी है। खास तौर पर सुहागन महिलाएं अगर गलत दिन बाल धोती है तो इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और घर की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ दूसरे कार्यों में भी गलत प्रभाव पड़ता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं सोमवार के दिन बाल धोने चाहिए कि नहीं ( Monday Ko Baal Dhona Chahiye ) और साथ में हम आपको यह भी बताएंगे कि आप किस दिन बाल धो सकती हैं।
सोमवार के दिन बाल धोने चाहिए कि नहीं ( Monday Ko Baal Dhona Chahiye )
सबसे पहले जानते हैं कि सोमवार के दिन बाल धोने चाहिए कि नहीं, हिंदू शास्त्रों के अनुसार सुहागन महिलाओं को सोमवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, सोमवार के दिन अगर महिलाएं बाल धोती हैं तो इसका बुरा प्रभाव पड़ता है, धार्मिक मानताओ के अनुसार अगर कोई स्त्री सोमवार के दिन बाल धोती है तो इससे घर में कर्ज बढ़ता है और आर्थिक स्थिति खराब होती है। आप सभी सुहागन महिलाएं भूलकर सोमवार के दिन बाल न धोये। हालांकि कुमारी लड़कियां सोमवार के दिन बाल धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – क्या पीरियड में मंदिर जा सकते हैं ? जानिए क्या है धार्मिक नियम
यह भी पढ़ें – क्या पीरियड के चौथे दिन पूजा कर सकते हैं ? शास्त्रों के अनुसार क्या है धार्मिक नियम
महिलाओं को किन-किन दिन बोल नहीं धोने चाहिए?
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को सोमवार मंगलवार बृहस्पतिवार शनिवार के दिन भूलकर बाल नहीं धोने चाहिए, खास तौर पर बृहस्पतिवार के दिन किसी भी व्यक्ति को चाहे पुरुष हो या महिला हो या फिर कुंवारी लड़कियों किसी को भी बाल नहीं धोने चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन बाल धोने से इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।
बाल किस दिन धोना सबसे शुभ माना जाता है? ( Kis Din Baal Dhona Chahiye )
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे दिन है, जिस दिन बाल धोने से घर में बरकत आती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार महिलाएं कुंवारी लड़कियां या पुरुष बुधवार और शुक्रवार के दिन बाल धोती है तो इससे घर में सुख समृद्धि शांति और धन में वृद्धि होती है। खास तौर पर शुक्रवार के दिन बाल धोने से मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा आपके लिए रविवार का दिन बाल धोने के लिए सबसे उपयुक्त है।
सोमवार को बाल धोने से क्या प्रभाव पड़ता है ?
अगर कोई महिला सोमवार के दिन बाल धोती है तो इसके कुछ गलत प्रभाव पड़ते हैं जो की नीचे बताए गए हैं –
आर्थिक नुकसान – सोमवार के दिन बाल धोने से घर में कर्ज और आर्थिक स्थिति की समस्याएं बढ़ती हैं।
चंद्रमा पर प्रभाव – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन बाल धोने से इसका प्रभाव चंद्रमा पर पड़ता है, चंद्रमा के आशु प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में गलत प्रभाव पड़ता है।
शिवजी की नाराजगी – धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है इसलिए सोमवार के दिन बाल धोने से भगवान शिव जी नाराज होते हैं और इसका आपके जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ )
सोमवार के दिन सिर में तेल लगा सकते हैं क्या?
जी हां सोमवार के दिन सर में तेल लगाना शुभ माना जाता है।
सुहागन स्त्री को कौन से दिन बाल धोने चाहिए?
सुहागन स्त्री को बुधवार शुक्रवार रविवार के दिन बाल धोना सबसे शुभ माना जाता है। अगर सुहागन स्त्री इन दोनों बाल धोती है इससे घर में सुख समृद्धि शांति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
बुधवार को बाल धोने चाहिए कि नहीं ?
जी हां बुधवार को बाल धोना सबसे शुभ माना गया है, कोई भी सुहागन स्त्री कुंवारी लड़की या पुरुष बुधवार को बाल धो सकते हैं।
लड़कियों को किस दिन बाल धोना चाहिए?
लड़कियों को बुधवार शुक्रवार और रविवार को बाल धोना सबसे शुभ माना जाता है, इस दिन बाल धोने से घर में सुख समृद्धि शांति और धन वृद्धि होती है।
लड़कियों को हफ्ते में कितने दिन बाल धोने चाहिए ?
लड़कियों को हफ्ते में दो से तीन दिन बाल धोना सबसे अच्छा माना जाता है।
मैं अक्षय पाटील मुंबई का रहने वाला हूं, मैं मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है, मुझे आध्यात्मिक एस्ट्रोलॉजी चीजों से बहुत ही अधिक जुड़ाव है जिसकी वजह से मैं डिजिटल मार्केटिंग के साथ-साथ आध्यात्मिक और एस्ट्रोलॉजी पर कंटेंट राइटिंग करता हूं, मैं पिछले दो वर्षों से कंटेंट राइटिंग का वर्क कर रहा हूं और पिछले 3 महीने से bhaktisanchar.com वेबसाइट पर कंटेंट राइटिंग और एडिटर के तौर पर काम कर रहा हूं।
3 thoughts on “Monday Ko Baal Dhona Chahiye : सोमवार के दिन बाल धोने चाहिए कि नहीं, जानिए क्या कहता है धार्मिक शास्त्र”