Bhakt Namavali – भक्त नामावली

Bhakt Namavali : भक्त नामावली धुवदास द्वारा रचित एक बहुत ही प्रसिद्ध ग्रंथ है, भक्त नामावली ( Bhakt Namavali ) में 124 भक्तों के नाम के बारे में बताया गया है, भक्त नामावली ( Bhakt Namavali ) में सभी संतो के नाम इसमें करने से व्यक्ति के सभी कष्ट तकलीफ दूर होते हैं और भगवान और संतों की प्रति आस्था बढ़ती है, मान्यता है कि जो भी व्यक्ति पूरे भक्ति भाव के साथ प्रत्येक दिन भक्त नामावली पड़ता है उस व्यक्ति के जीवन में कोई समस्याएं नहीं आती है और उस पर हरदम श्री हरि प्रभु की कृपा बनी रहती है।

Bhakt Namavali – भक्त नामावली

हमसों इन साधुन सों पंगति।
जिनको नाम लेत दुःख छूटत, सुख लूटत तिन संगति।।

मुख्य महंत काम रति गणपति, अज महेस नारायण।
सुर नर असुर मुनि पक्षी पशु, जे हरि भक्ति परायण।।

वाल्मीकि नारद अगस्त्य शुक, व्यास सूत कुल हीना।
शबरी स्वपच वशिष्ठ विदुर, विदुरानी प्रेम प्रवीणा।।

गोपी गोप द्रोपदी कुंती, आदि पांडवा ऊधो।
विष्णु स्वामी निम्बार्क माधो, रामानुज मग सूधो।।

लालाचारज धनुरदास, कूरेश भाव रस भीजे।
ज्ञानदेव गुरु शिष्य त्रिलोचन, पटतर को कहि दीजे।।

पदमावती चरण को चारन, कवि जयदेव जसीलौ।
चिंतामणि चिदरूप लखायो, बिल्वमंगलहिं रसिलौ।।

केशवभट्ट श्रीभट्ट नारायण, भट्ट गदाधर भट्टा।
विट्ठलनाथ वल्लभाचारज, ब्रज के गूजरजट्टा।।

नित्यानन्द अद्वैत महाप्रभु, शची सुवन चैतन्या।
भट्ट गोपाल रघुनाथ जीव, अरु मधु गुसांई धन्या।।

रूप सनातन भज वृन्दावन, तजि दारा सुत सम्पत्ति।
व्यासदास हरिवंश गोसाईं, दिन दुलराई दम्पति।।

श्रीस्वामी हरिदास हमारे, विपुल विहारिणी दासी।
नागरि नवल माधुरी वल्लभ, नित्य विहार उपासी।।

तानसेन अकबर करमैति, मीरा करमा बाई।
रत्नावती मीर माधो, रसखान रीति रस गाई।।

अग्रदास नाभादि सखी ये, सबै राम सीता की।
सूर मदनमोहन नरसी अली, तस्कर नवनीता की।।

माधोदास गुसाईं तुलसी, कृष्णदास परमानन्द।
विष्णुपुरी श्रीधर मधुसूदन, पीपा गुरु रामानन्द।।

अलि भगवान् मुरारि रसिक, श्यामानन्द रंका बंका।
रामदास चीधर निष्किंचन, सम्हन भक्त निसंका।।

लाखा अंगद भक्त महाजन, गोविन्द नन्द प्रबोधा।
दास मुरारि प्रेमनिधि विट्ठलदास, मथुरिया योधा।।

लालमती सीता प्रभुता, झाली गोपाली बाई।
सुत विष दियौ पूजि सिलपिल्ले, भक्ति रसीली पाई।।

पृथ्वीराज खेमाल चतुर्भुज, राम रसिक रस रासा।
आसकरण मधुकर जयमल नृप, हरिदास जन दासा।।

सेना धना कबीरा नामा, कूबा सदन कसाई।
बारमुखी रैदास सभा में, सही न श्याम हंसाई।।

चित्रकेतु प्रह्लाद विभीषण, बलि गृह बाजे बावन।
जामवन्त हनुमन्त गीध गुह, किये राम जे पावन।।

प्रीति प्रतीति प्रसाद साधु सों, इन्हें इष्ट गुरु जानो।
तजि ऐश्वर्य मरजाद वेद की, इनके हाथ बिकानौ।।

भूत भविष्य लोक चौदह में, भये होएं हरि प्यारे।
तिन-तिन सों व्यवहार हमारो, अभिमानिन ते न्यारे।।

“भगवतरसिक” रसिक परिकर करि, सादर भोजन पावै।
ऊंचो कुल आचार अनादर, देखि ध्यान नहिं आवै।।

Radha Ji Ke 28 Naam : राधा जी के 28 नाम जाप करने से पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

भक्त नामावली ( Bhakt Namavali ) पढ़ने के लाभ

दुख तकलीफ कष्टो से मुक्ति – अगर व्यक्ति पूरे भक्ति भाव और पूरी श्रद्धा के साथ भक्त नामावली पड़ता है तो इससे व्यक्त के जीवन के सभी दुख तकलीफ कष्ट समाप्त होते हैं।

आध्यात्मिक शक्ति – प्रतिदिन नियमित रूप से भक्त नामावली पाठ पढ़ाने से व्यक्त के अंदर आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ईश्वरीय सहायता – हमारे बहुत सारे संत महात्मा और गुरुओं द्वारा बताया गया है कि भक्त नामावली पढ़ने से व्यक्ति को ईश्वरीय सहायता प्राप्त होती है और उस व्यक्ति पर हरदम श्री हरि की कृपा बनी रहती है।

पुण्य की प्राप्ति – हमारे साधु संत के द्वारा बताया जाता है कि भक्त नामावली पढ़ने से व्यक्ति को उतना ही पुण्य मिलता है जितना की भगवान श्री हरि की नाम की जाप करने से मिलता है।

भक्त नामावली का पाठ करने का क्या महत्व है ?

हमारे गुरु महात्मा साधु संत के द्वारा बताया गया है कि भगवान उन लोगों को सबसे अधिक पसंद करते हैं जो नाम जाप करते हैं। नाम जाप करने से आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिस तरह से हम भगवान नाम का जाप करते हैं उसी तरीके से अगर हम भक्त नामावली में दिए गए सभी भगवान हरि के भक्तों का नाम स्मरण करते हैं तो उस भगवान प्रसन्न होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ( FAQ ) – भक्त नामावली ( Bhakt Namavali )

भक्त नामावली के रचयिता कौन है?

भक्त नामावली के रचयिता ध्रुव दास जी हैं।

भक्त नामावली पढ़ने से क्या होता है?

भक्त नामावली पढ़ने से श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है और जीवन में आने वाले सभी दुख तकलीफ कष्ट दूर होते हैं।

भक्त नामावली क्या है ?

भक्त नामावली धार्मिक ग्रंथ है जिसमें विभिन्न भक्तों के नाम और उनके बारे में वर्णन किया गया है।

1 thought on “Bhakt Namavali – भक्त नामावली”

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय