Dhanteras Upay 2025 : धनतेरस पर जरूर करें मां तुलसी की यह खास पूजा, धन दौलत की कभी नहीं होगी कमी

Dhanteras Upay 2025 : दीपावली 2025 की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो रही है। धनतेरस के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है। बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि धनतेरस के दिन मां तुलसी की पूजा करने का भी विशेष प्रावधान है। धनतेरस के दिन माँ तुलसी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और जीवन में कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है।

धनतेरस के दिन घर की सुख समृद्धि शांति के लिए और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए तुलसी मां की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन आप मां लक्ष्मी भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ तुलसी पूजा जरूर करें। तुलसी पूजा करने से घर में धन दौलत और सकारात्मक ऊर्जा आती है। चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन तुलसी पूजा कैसे करें।

धनतेरस के दिन तुलसी पूजा कैसे करें ?

मां लक्ष्मी और तुलसी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए धनतेरस के दिन सुबह माँ तुलसी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। धनतेरस के दिन आप सुबह जल्दी उठे और स्नान करें, स्नान करने के बाद आप साफ कपड़े पहनें इसके बाद आप देवी तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं इसके बाद आप तुलसी चालीसा और तुलसी मंत्र का पाठ करें। आप आखरी में आपको तुलसी आरती करना है। धनतेरस के दिन केवल इस उपाय से ही आप पर मां लक्ष्मी और तुलसी मां की कृपा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें – धनतेरस में भूलकर इस समय ना करें खरीदारी, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

धनतेरस के दिन जरूर करें तुलसी चालीसा पाठ

धनतेरस के दिन आप सुबह उठकर मैन तुलसी जी की पूजा करें इसके अलावा आप आराम से बैठकर हाथ जोड़कर तुलसी चालीसा का पाठ जरूर करें, तुलसी चालीसा पाठ करने से घर में सुख समृद्धि शांति और मां लक्ष्मी के साथ-साथ तुलसी की कृपा बनी रहेगी –

( तुलसी चालीसा पाठ )

”श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय।

जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।”

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी।

दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।

विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी।

भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।

जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा।

करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।

कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा।

तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।

कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी।

वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई।

कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।

छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी।

तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।

औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता,

देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।

वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया।

नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।

नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी।

नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि।

नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।

नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि।

जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।

निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ।

करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।

शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं।

क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।

मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै।

जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा।

प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।

चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे।

करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।

पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की।

यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।

करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं।

है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।

तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी।

भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय।

गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय