Diwali Kab Hai : दिवाली कब है ? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व

Diwali Kab Hai : हमारे देश में हिंदू धर्म में जितने भी त्यौहार पड़ते हैं, उनमें दिवाली पर्व का बहुत ही बड़ा महत्व है, सभी हिंदू भाई बहन लोग बेसब्री से दिवाली पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दिवाली पर्व के बस कुछ दिन बाकी है ऐसे में सभी लोगों के मन में सवाल है की दिवाली कब है ( Diwali Kab Hai ) दिवाली शुभ पूजा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दिवाली महत्व से जुड़ी पूरी इनफार्मेशन आपके यहां पर प्राप्त होगी।

दीपावली पर भगवान गणेश और महालक्ष्मी जी को समर्पित है और इस दिन सभी भक्त लोग भगवान गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और अपने सुख समृद्धि के लिए कामना करते हैं। यह पर्व पांच पर्व के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये पर्व धनतेरस से शुरू होकर हनुमान जयंती दीपावली गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर समाप्त होता है। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में दिवाली कब है ( Diwali Kab Hai )

दिवाली कब है ( Diwali Kab Hai )

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली पर्व कार्तिक मास के अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष यानी 2025 में दीपावली पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। दीपावली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी के साथ-साथ कुबेर जी की भी पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें – Navratri Puja Vidhi : नवरात्रि पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप, यह है नवरात्रि पूजा विधि का सरल तरीका

दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर 2025 को शाम को 7:08 से लेकर 8:18 तक रहेगा, वैदिक पंचांग के अनुसार दिवाली पूजा कार्तिक अमावस्या को प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। हम सभी लोगों को दिवाली पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त एक घंटा 11 मिनट का ही मिलेगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:44 से लेकर 5:34 तक
  • विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 से लेकर 2:45 तक
  • गोधूलू मुहूर्त शाम 5:46 से लेकर 6:12 तक
  • निशिता मुहूर्त 21 अक्टूबर को रात्रि 11:41 से लेकर 12:31 तक

दीपावली का महत्व

हिंदू धर्म में दीपावली का बहुत ही बड़ा विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम चौथ वर्ष के वनवास पूरा करने के बाद जब अयोध्या लौटे थे तो पूरे अयोध्या में श्री राम के वापस आने की खुशी में दीपावली का त्योहार दीप जलाकर मनाया था। इसके अलावा हमारे पुराणों में दीपावली की और भी बहुत सारी कथाएं मौजूद हैं, धार्मिक ग्रंथो के अनुसार दीपावली पर्व देवी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी मनाया जाता है।

Also Read : करवा चौथ कब है? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त और योग

दीपावली पूजन विधि

  • दीपावली के दिन आप शाम के वक्त पूजा के पहले स्नान करें और गंगाजल का अपने ऊपर छिड़काव करें।
  • अब आप पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें और उसके बाद भगवान गणेश जी और मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब आप सभी पूजा सामग्री लेकर पूरी विधि विधान के साथ पूजा करें।
  • भगवान गणेश जी और मां लक्ष्मी जी को मिठाइयां फल चांदी का सिक्का और लैया गट्टा खिलौना अर्पित करें।
  • अब आप भगवान गणेश जी और मां लक्ष्मी जी की आरती करें और इसके बाद हाथ जोड़कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

दीपावली के दिन जरूर करें यह उपाय

अगर आप आर्थिक समस्या झेल रहे हैं और आपके व्यापार और करियर में समस्याएं आ रही है तो आप दीपावली के दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए एक उपाय जरूर करें। आप दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त पर मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें और इसके बाद उन्हें कौड़ी चढ़ाये, इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी।

दूसरा उपाय – आप मां लक्ष्मी जी के चरणों में एक अच्छी नारियल अर्पित करें और इसके बाद आप ‘ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

6 thoughts on “Diwali Kab Hai : दिवाली कब है ? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व”

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय