Ganesh Bhagwan Ki Aarti ॥ पहले गणेश जी की आरती

Ganesh Bhagwan Ki Aarti : हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ पूजा या कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा और आरती की जाती है। भगवान गणेश जी को जीवन के सभी विघ्न हरण करने वाला माना जाता है। भगवान श्री गणेश की पूजा करने से और आरती करने से मनुष्य के सभी कष्ट जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। किसी भी कार्य शुरू करने से पहले भगवान श्री गणेश जी की आरती ( Ganesh Bhagwan Ki Aarti ) की जाती है। आपको भगवान श्री गणेश जी की आरती ( Ganesh Bhagwan Ki Aarti ) करने में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए हम आपको भगवान श्री गणेश जी की आरती लिखित में दे रहे हैं।

पहले गणेश जी की आरती (Ganesh Bhagwan Ki Aarti )

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी,
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी।जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी,
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय, ओम गं गणपतये नमः

गणेशजी की आरती के बाद करें गणेश वंदना

वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि,
मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणीविनायकौ।

गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम् ।

उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम् ।

Ganesh Ki Aarti Lyrics In English

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

Ek Dant Daya Want, Char Bhuuja Dhari ।
Mathe Sindor Shoye, Muse Ki Sawari ॥

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

Pan Chadhe Phool Chadhe, Aur Chadhe Mewa ।
Laduan Ko Bhog Lage, Sant Kare Sewa ॥

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

Andhan Ko Aankh Det, Kodhin Ko Kaya ।
Bajhan Ko Purta Det, Nirdhan Ko Maya॥

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

‘sur’ Shaam Sharan Aaye, Safal Ki Jiye Sewa ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva ।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva ॥

यह भी पढ़ें – मां लक्ष्मी पूजा के समय जरूर करें इन 10 मंत्रो का जाप, हरदम बनी रहेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय