हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का बहुत ही विशेष महत्व माना गया है। गुप्त नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दिनों में की जाने वाली पूजा पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है और इस दौरान जो भी मनोकामनाएं मांगी जाती वह भी गुप्त रखी जाती है। ऐसे में अगर आप गुप्त नवरात्रि का व्रत रखना चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए तो आपके यहां पर पूरी जानकारी मिलेगी।
आप सभी भक्तों को बताना चाहता हूं कि गुप्त नवरात्रि प्रमुख रूप से तंत्र मंत्र करने वाले साधक इन दोनों विशेष साधना करते हैं। इसके अलावा साधु संत भी गुप्त नवरात्रि के दिनों में भी मां दुर्गा की पूजा करके प्रसन्न करते हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में चली आ रही समस्याओं से परेशान है तो आप गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करके सुख समृद्धि और सम्मान में वृद्धि का सकते हैं और अपनी जिंदगी में चली आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि 2025 कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने में शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से शुरू होगी और 7 फरवरी 2025 को समाप्त होगी। गुप्त नवरात्रि तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2025 को संध्या काल 6:05 पर शुरू होगी जो कि अगले दिन 30 जनवरी 2025 को संध्या काल 4:20 पर समाप्त होगी। ऐसी स्थिति में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से ही होगी।
गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए?
अगर आप गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना चाहते हैं और व्रत रखना चाहते हैं तो आपको व्रत के दौरान बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। हम आपके यहां पर बताएंगे कि आपको गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि में व्रत के दौरान आप सभी भक्तों को गेहूं के आटे का इस्तेमाल करना नहीं चाहिए।
- आप व्रत के दौरान कुट्टू आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना आटा, अरारोट का आटा, का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहार सेवन करें, फलाहार सेवन के दौरान आप अधिकतर ऐसे फल का चुनाव करें जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती हो।
- आप नवरात्रि व्रत के दौरान ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं, ड्राई फ्रूट का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहता है।
गुप्त नवरात्रि पूजा के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर आप गुप्त नवरात्रि की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं और आप चाहते हैं की माता रानी की दया दृष्टि आप पर बनी रहे उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो तो आप गुप्त नवरात्रि पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए –
- गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों तक आप सभी भक्तों को तामसिक भोजन से बचना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान आपको लहसुन प्याज से युक्त भोजन नहीं खाना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के व्रत के दौरान और पूजा के दौरान आपको जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के दिनों में पति और पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के दिनों में अगर महिला को मासिक धर्म है तो महिला को पूजा नहीं करनी चाहिए इसके अलावा पूजा की किसी भी सामग्री को हाथ नहीं लगना चाहिए।
- अगर आप गुप्त नवरात्रि में व्रत रखते हैं तो आपको इस दौरान बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुप्त नवरात्रि कब से प्रारंभ होती है ?
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है जो कि वर्ष 2025 में 29 जनवरी 2025 से शुरू होगी।
गुप्त नवरात्रि करने से क्या फल मिलता है ?
गुप्त नवरात्रि में पूजा करने से अब व्रत रखने से जिंदगी में चली आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है सांसारिक सुखों मनोकामनाएं और इच्छाओं की पूर्ति होती है।
गुप्त नवरात्रि में कौन सा पाठ करना चाहिए ?
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में आप सभी भक्तों को मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करनी चाहिए और इस दौरान आपको दुर्गा आरती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
2 Comments