हरियाली तीज पर इस तरह करें पूजा और करें इन चीजों का दान, शिव जी की कृपा से मिलेगी सुख समृद्धि धन धान्य वैभव

हरियाली तीज 2025 – हरियाली तीज का पर्व सावन महीने में मनाया जाता है और यह पर्व भगवान शिव जी और माता पार्वती को समर्पित है। जिस दिन शिवजी और माता पार्वती की पूजा करने से उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जिंदगी में सुख समृद्धि आती है। हरियाली तीज पर्व ( Hariyali Teej ) सुहागन महिलाओं के लिए खास माना जाता है, जिस दिन सभी सुहागन महिलाएं भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करके अपने काम पर जीवन में खुशियां और पति की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करती है।

हिंदू शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज पर्व ( Hariyali Teej ) के दिन सुहागन महिलाएं शिवजी और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ व्रत रखती हैं। हरियाली तीज व्रत रखने से महिलाओं की वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज पर्व के दिन पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने से और कुछ विशेष चीजों का दान करने से अधिक फल की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज पर्व के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा कैसे करें और किन-किन चीजों का दान करें।

कब है हरियाली तीज पर्व?

हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज पर्व ( Hariyali Teej ) प्रत्येक वर्ष सावन माह की शुक्ल पक्ष की तिथि के तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। सावन महीने में पढ़ने वाले हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागिन महिलाएं भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करके अपने दांपत्य जीवन में खुशियां और अखंड सौभाग्यवती के लिए प्रार्थना करेगी।

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व

सावन महीने में पड़ने वाले हरियाली तीज पर्व का बहुत ही विशेष महत्व है। हरियाली तीज पर्व खास तौर पर सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा आराधना करती हैं और व्रत रखती हैं। हरियाली तीज पर्व के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनकी कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आती है और सुख समृद्धि मिलती है।

Also Read : संतान प्राप्ति के लिए कामिका एकादशी पर करें यह उपाय, पूरी होगी मनचाही मुराद

हरियाली तीज पर इन चीजों का करना चाहिए दान

  • हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागिन महिलाओं को पूजा पाठ करने के बाद गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं का दान करना चाहिए, लोगों को फल और मिठाई का दान कर सकते हैं।
  • हरियाली तीज पर्व के दिन गेहूं और चावल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, मान्यता है कि एक दिन गेहूं का दान करना, स्वर्ण दान के बराबर माना जाता है।
  • हरियाली तीज पर्व के दिन सभी महिलाओं को अपने श्रद्धा के हिसाब से जरूरतमंद लोगों को उड़द की दाल दान करना चाहिए।
  • हरियाली तीज पर्व के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को नए वस्त्र का दान जरूर करें, मैं वस्त्र का दान करने से शिवजी और माता पार्वती की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।
  • हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागिन महिलाओं को जरूरतमंद गरीब महिलाओं सोलह सिंगार का दान करना चाहिए, ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।

हरियाली तीज पूजा विधि

  • हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागन महिलाओं को सुबह जल्दी सूर्यास्त से पहले उठकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए।
  • इसके बाद आप सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • अब आप घर पर मंदिर की साफ सफाई करें और चौकी पर लाल या पीला कपड़ा डालकर भगवान शिव जी और माता पार्वती की प्रतिमा को विराजमान करें।
  • अब आप माता पार्वती को सोलह सिंगार अर्पित करें।
  • अब आप पूरी पूजा सामग्री जैसे की फल फूल धूप दीप अक्षत दूर्वा चढ़ाए।
  • इसके बाद आप देसी घी का दीपक जलाकर भगवान शिव जी और माता पार्वती की आरती करें और मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद आप हाथ जोड़कर भगवान शिव जिओ माता पार्वती से अपनी दांपत्य जीवन की खुशियों के लिए कामना करें।
  • अब आप व्रत के लिए संकल्प लें और निर्जला उपवास रखें।
  • इसके बाद आप संध्या काल में दोबारा भगवान शिव जी और माता पार्वती की विधिवत पूजा करें।
  • इसके बाद आप अगले दिन विधिवत्त पूजा पाठ करने के बाद आप व्रत का पारण करें।

Leave a Comment

इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय Raja Sonam Indore Murder Case तंत्र विद्या से तस्वीर को उल्टा लटकने से मिली सोनम रघुवंशी सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय