Hariyali Teej Kab Hai : सनातन धर्म में सुहागन महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर्व बहुत ही विशेष महत्व रखता है। हरियाली तीज पर्व भगवान शिव जी और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागिन महिलाएं भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करते हैं और अपने दांपत्य जीवन के और पति के लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं। कुंवारी कन्याएं भी विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए हरियाली तीज पर्व का व्रत रखते हैं।
हरियाली तीज पर व प्रत्येक वर्ष सावन महीने के शुक्ला मनाया जाता है। लोगों के मन में असमंजस की स्थित है कि वर्ष 2025 में हरियाली तीज कब है ( Hariyali Teej Kab Hai ), आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करेंगे और ज्योतिष आचार्याओं के अनुसार हरियाली तीज पर्व 26 या 27 जुलाई कब है, उसके बारे में पूरी सटीक जानकारी देंगे।
26 या 27 जुलाई कब मनाई जाएगी हरियाली ( Hariyali Teej Kab Hai )
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज पर मनाया जाता है। इस वर्ष यानी वर्ष 2025 में सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को रात्रि 10:41 पर होगी और इसका समापन अगले दिन 27 जुलाई को रात्रि 10:41 पर होगा। हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
हरियाली तीज का महत्व
सनातन धर्म में सुहागन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं के लिए हरियाली तीज पर्व बहुत बड़ा महत्व रखता है। हरियाली तीज पर्व के दिन सभी विवाहित महिलाएं अपनी सुखी दांपत्य जीवन के लिए और पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव जी की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इसके अलावा जिन कुंवारी कन्याओं की शादी में समस्याएं आती हैं, कुंवारी कन्याओं की शादी नहीं हो रही है वह सभी कन्याएं हरियाली तीज पर भगवान शिव जी की पूजा और व्रत रखती हैं और अच्छे वर की कामना करती है।
हरियाली तीज पर्व के दिन सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाने के साथ-साथ हरी चूड़ियां और नए वस्त्र पहनती है। सभी महिलाएं पूरा सिंगार करने के बाद भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूरी विधिवत के साथ पूजा करती हूं। शास्त्रों में बताया गया है की हरियाली तीज पर्व के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से सभी महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दांपत्य जीवन में खुशियां आती है।
Also Read : कब है सावन शिवरात्रि ? 22 जुलाई या 23 जुलाई, नोट कीजिए सही तिथि शुभ मुहूर्त और महत्व
हरियाली तीज पूजन सामग्री ( Hariyali Teej Pooja Samagri )
हरियाली तीज पर्व के दिन सभी सुहागिन महिलाएं शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज पूजा के दौरान सभी जरूरी पूजन सामग्री होना जरूरी है तभी आपकी पूजा का पूरा फल की प्राप्ति होगी। हरियाली तीज पूजा में कौन-कौन सी पूजन सामग्री लगेगी इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई हैं-
हरियाली तीज पूजन सामग्री
- चीनी
शहद
पंचामृत
पूजा के बर्तन
धतूरा
भांग
शमी पत्र
जनेऊ
सुपारी
कलश
अक्षत
तेल
घी
चौकी
पीला वस्त्र
केला के पत्ते
कच्चा सूत
नए वस्त्र
बेलपत्र
कपूर
गुलाल श्रीफल
चंदन
गाय का दूध
गंगाजल
दही
मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास चीजें
- हरे रंग की साड़ी
हरी या लाल चुनरी
सिंदूर
कंघी
बिछुआ
बिंदी
चूड़ियां
माहौर
कुमकुम
मेहंदी
दर्पण
इत्र
हरियाली तीज पूजा में इन चीजों का लगाए भोग
हरियाली तीज पूजा के समय आप भगवान शिव जी और माता पार्वती को मिठाई और फल का भोग लगे इसके अलावा आप मेवे खीर का भोग जरूर लगाए। इसके अलावा आप पूजा में सूजी के हलवे का भोग लगा सकते हैं, धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव जी को सूजी के हलवा बहुत पसंद है। आप पूजा के दौरान भगवान शिव जी और माता पार्वती को शहर का भोग लगा सकते हैं इससे आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।