Laxmi Ji Ki Aarti | ओम जय लक्ष्मी माता आरती

ओम जय लक्ष्मी माता आरती : प्रत्येक शुक्रवार को सुबह और शाम माता लक्ष्मी जी की पूजा और आरती करने से मनुष्य के दुख तकलीफ कष्ट समाप्त होते हैं और जीवन में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है। अगर आप बार-बार व्यापार में नुकसान उठाते हैं, नौकरी की समस्या होती है पैसे की किल्लत होती है, आप हर समस्याओं से समाधान पाना चाहते हैं तो आप सच्चे मन और श्रद्धा के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा करें और आरती करें।

माता लक्ष्मी जी की पूजा बहुत ही आसान है। आप प्रत्येक शुक्रवार को सुबह और शाम स्नान करने के बाद स्वच्छ मन और पूरी श्रद्धा के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा करें इसके बाद आप लक्ष्मी जी की आरती करें इससे आप पर माता लक्ष्मी जी की कृपा वर्षिनी शुरू हो जाएगी। आपको माता लक्ष्मी जी की आरती करने में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए हम आपको ओम जय लक्ष्मी माता आरती ( Laxmi Ji Ki Aarti ) प्रोवाइड कर रहे हैं।

ओम जय लक्ष्मी माता आरती ( Laxmi Ji Ki Aarti )

               ( माता लक्ष्मी जी की आरती )

ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

Om Jai Lakshmi Mata

Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata,
Tumko Nishdin Sevat, Har Vishnu Vidhata.

Om Jai Lakshmi Mata

Uma Rama Bharmani, Tum Hi Jag Mata,
Surya Chandrma Dhyavat Naard Rishee Gata.

Om Jai Lakshmi Mata

Durga Roop Niranjani, Sukh Sampati Data,
Jo Koi Tum Ko Dhayata, Riddhi Siddhi Pata.

Om Jai Lakshmi Mata

Tum Patal Nivasini, Tum Hi Shubh Data,
Karam-Prabhav-Prakashini, Bhav Nidhi Ki Trata.

Om Jai Lakshmi Mata

Jis Ghar Main Tum Rahti, Sub Sadgun Aata,
Sub Sambhav Ho Jata, Man Nahi Ghabrata.

Om Jai Lakshmi Mata

Tum Bin Yagya Na Hove, Vastra No Koi Pata,
Khan-Pana Ka Vaibhav, Sub Tumse Pata.

Om Jai Lakshmi Mata

Shubhgun Mandir Sundar, Sheerodadhi Jata,
Ratan Chaturdhsh Tum Bin, Koi Nahi Pata.

Om Jai Lakshmi Mata

Mahalakshmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gata,
Urr Anand Samata, Pap Utar Jata.

Om Jai Lakshmi Mata

Sthir Char Jagat Bchaye Shubh Karam Nar Lata,
Ram Pratap Maiya Ki Shubh Drashti Chahta.

Om Jai Lakshmi Mata

यह भी पढ़ें – Ganesh Ji Ki Aarti | गणेश जी की आरती

माँ लक्ष्मी जी से जुड़े प्रश्न (FAQ)

माँ लक्ष्मी जी की पूजा कब करनी चाहिए?

माँ लक्ष्मी जी की पूजा शुक्रवार और दीपावली के दिन विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। इसके अलावा प्रतिदिन संध्या के समय दीपक जलाकर आरती करना भी शुभ फलदायक होता है।

लक्ष्मी जी की आरती कब करनी चाहिए?

सुबह स्नान के बाद और शाम को सूर्यास्त के समय आरती करना उत्तम माना जाता है। शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन विशेष लाभ मिलता है।

लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए क्या करें?

घर में स्वच्छता बनाए रखें, तुलसी पूजा करें, गाय को रोटी खिलाएं और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

लक्ष्मी जी को कौन-से फूल प्रिय हैं?

माँ लक्ष्मी जी को लाल कमल और सफेद कमल के फूल अत्यंत प्रिय हैं। इनसे पूजा करने पर धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी जी की आरती करने से क्या लाभ होता है?

आरती करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय