हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार 14 जनवरी 2025 को पूरे भारतवर्ष में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना, सूर्य देव को पूजा करना और दान पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप अपनी जिंदगी में सुख समृद्धि और धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर पांच ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जो आपको मकर संक्रांति के दिन जरूर करना चाहिए।
मकर संक्रांति 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। वर्ष 2025 में सूर्य देव 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए पूरे भारतवर्ष में 14 जनवरी 2025 को पूरे धूमधाम के साथ मकर संक्रांति मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से खरमास की समाप्ति होती है और हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।
मकर संक्रांति के दिन जरूर करें यह पांच उपाय
अगर आप अपनी जिंदगी में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आप सभी लोग मकर संक्रांति के दिन आप नीचे बताए पांच उपाय जरूर करें, इन उपाय को करते हैं तो आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी –
स्नान जरूर करें
मकर संक्रांति के दिन आपको स्नान करना बहुत ही जरूरी है, आप मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करें या फिर आप घर पर ही स्नान करके ही अन्न ग्रहण करें। मकर संक्रांति के दिन आपके बिना स्नान करने करें किसी भी तरह का कोई भी अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। हिंदू पुराण के अनुसार मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को किसी भी पवित्र नदी या गंगा स्नान या फिर घर पर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।
सूर्यदेव की पूजा करे
मकर संक्रांति के दिन आप सभी व्यक्तियों को स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा शुरू करनी चाहिए। आप स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में जल ले और उसमें अक्षत, तिल और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें, और आप सूर्य देव के मंत्र ‘ऊँ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करे। ऐसा करने से आप सभी लोगों की जिंदगी में सुख समृद्धि आएगी।
Also Read : वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है, जानिए टाइमिंग का सूतक काल का समय
भगवान विष्णु माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें
मकर संक्रांति के दिन सभी व्यक्तियों को स्नान करने के बाद और सभी कार्यों से फुर्सत होने के बाद आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। हिंदू पुराण के अनुसार अगर आप इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो इससे आपकी जिंदगी में धन दौलत की कमी नहीं होती है और आपकी सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होती हैं।
दान-पुण्य जरूर करें
मकर संक्रांति के दिन सभी व्यक्तियों को अपनी सुविधा और श्रद्धा के हिसाब से दान पुण्य जरूर करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन गरीब लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से दान करने पर आपको विशेष फल प्राप्त होता है। हिंदू पुराण के अनुसार मकर संक्रांति के दिन किया गया दान-पुण्य सबसे बड़ा दान-पुण्य माना जाता है। आप चाहे तो किसी गरीब लोगों को काली उड़द, काला तिल, चावल, दाल गेहूं और बाजरा जैसे अनाजों का दान कर सकते हैं।
खिचड़ी का भोजन
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का भोजन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप इस दिन देवी देवताओं को खिचड़ी का भोज लगे और आप कोशिश करें कि गरीब लोगों को या भूखी लोगों को खिचड़ी का भोजन जरूर वितरित करें। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है और भगवान सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
निष्कर्ष ( Conclucation )
आप सभी लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से मकर संक्रांति के दिन कुछ विशेष उपाय के बारे में जानकारी दी है। अगर आप मकर संक्रांति के दिन हमारे द्वारा बताए गए इन उपाय को फलों का स्थिति से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
Leave a Comment