Masik Shivratri 2025 : मासिक शिवरात्रि कब है?, ऐसे करे भगवान शिव की पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

Masik Shivratri 2025 : हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव की महिमा ही निराली है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्ति की पूजा से बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की सभी दुख तकलीफ दूर करते हैं। सनातन धर्म में कहा गया है कि भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। अगर कोई भक्त सचे मन और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और उसकी जिंदगी की सभी दुख तकलीफें दूर होती हैं।

अगर आप भोलेनाथ के भक्त हैं और आप भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो आप हर माह पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी की पूजा जरूर करें। मासिक शिवरात्रि के दिन की जाने वाली पूजा बहुत ही विशेष होती है और इस दिन भगवान शिव जी की पूजा करने से भक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान शिव जी का आशीर्वाद हरदम भक्ति पर बना रहता है। आईए जानते है मासिक शिवरात्रि कब है, पूजा विधि।

जून महीने की मासिक शिवरात्रि कब है? ( Masik Shivratri 2025 ) 

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का बराबर मान्यता मानी गई है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सभी भक्त लोग पूरे श्रद्धा के साथ भगवान शिव जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा करने से भक्त की सभी दुख तकलीफ में दूर होती हैं और उन पर सदैव शिवजी का आशीर्वाद बना रहता है।

जून महीने में मासिक शिवरात्रि का पर्व 23 जून 2025 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की मासिक शिवरात्रि पर्व के दिन सभी भगवान शिव जी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें और व्रत रखें।

मासिक शिवरात्रि में भोलेनाथ को ऐसे करें प्रसन्न

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से और व्रत रखने से मनुष्य की जिंदगी में खुशी आती है और दांपत्य जीवन सुख में रहता है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है, इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हरदम अपने भक्त पर बना रहता है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय।

  • अगर कोई व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन में सुखी नहीं है, उसे व्यक्ति को मासिक शिवरात्रि के दिन पंचामृत से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए और साथ में ओम नमः शिवाय के साथ-साथ “ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • अगर व्यक्ति के ऊपर शनि दोष है और वह व्यक्ति शनि दोष से छुटकारा पाना चाहता है तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी को गाने के रस से अभिषेक करें और साथ में 11 समी के पत्ते चढ़ाए, इसके साथ शिव चालीसा का पाठ भी करें।
  • अगर आप अपने घर पर सुख शांति और समृद्धि चाहते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन दही में शहर को मिलाकर शिवजी को अर्पित करें और हाथ जोड़कर सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
  • अगर आप अपने शत्रु से बचना चाहते हैं तो आप मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी के मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं और “ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ” मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • अगर आप किसी समस्या से परेशान है और उस समस्या का कोई समाधान नहीं मिल रहा है तो आपको मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी के मंदिर जाकर दूध चढ़ाएं और 11 बेलपत्र पर ऊँ लिखकर शिवजी को समर्पित करें और पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

  • मासिक शिवरात्रि के दिन व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और इसके बाद मंदिर की साफ सफाई करनी चाहिए।
  • अब व्यक्ति को शिवजी की पूजा करने के लिए पूरी पूजा सामग्री इकट्ठा करें।
  • पूजा की तैयारी करने के बाद आप अपने नजदीकी शिव मंदिर जाकर पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करें।
  • पूजा करने के बाद आप शिव चालीसा का पाठ करें और आरती करें।
  • मासिक शिवरात्रि के दिन अपनी श्रद्धा के हिसाब से गरीबों को जरूरतमंद लोगों को दान करें।

 

 

 

 

1 thought on “Masik Shivratri 2025 : मासिक शिवरात्रि कब है?, ऐसे करे भगवान शिव की पूजा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं”

Leave a Comment