Matra Navami 2025 : पितृ पक्ष में सभी लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए श्राद्ध करते हैं। पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो चुकी है और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को होगा। पितृपक्ष में दिवंगत माताओ को भी श्राद्ध दिया जाता है। पितृ पक्ष 2025 में मातृ नवमी कब है ? ( Matra Navami 2025 ) कब दी जाएगी मातृ माताओ को श्राद्ध, जानते हैं।
सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही विशेष महत्व है पितृ पक्ष के दौरान सभी लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और पितृपक्ष के दौरान पितरों को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितरों की आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करने के लिए सभी लोग पूजा पाठ करते हैं।
मातृ नवमी कब है ? ( Matra Navami 2025 )
वैदिक पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष 2025 में मातृ नवमी 15 सितंबर 2025 दिन सोमवार को मनाई जाएगी, मातृ नवमी के दौरान आप सभी लोग अपनी दिवंगत माता के लिए श्राद्ध और पूजा पाठ कर सकते हैं।
- कुतुप मुहूर्त सुबह 11:51 से लेकर दोपहर 12:41 तक
- रोहिण मुहूर्त दोपहर 12:41 से लेकर 1:30 तक
- अपराह्न काल मुहूर्त दोपहर 1:30 से लेकर 3:58 तक
मातृ नवमी का महत्व
पितृ पक्ष में दिवंगत माताओ का श्राद्ध नवमी के दिन किया जाता है, मातृ नवमी के दिन उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु नवमी के दिन हुआ है या फिर जिन महिलाओं की मृत्यु तिथि के बारे में पता ना हो। हिंदू शास्त्रों के अनुसार नवमी के दिन किए जाने वाला श्रद्धा सभी दिगंत महिलाओं की आत्मा को शांति प्रदान करता है और इसी के साथ उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Also Read : आज से शुरू हो रहे पितृ पक्ष, इस उपाय से दूर होंगे सभी दुख, बरसेगी पितरों की कृपा
मातृ नवमी श्राद्ध के नियम
- मातृ नवमी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले जल्दी उठे और स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहने।
- अब आपको कुश, जौ, तिल और जल से तर्पण करना है।
- इसके बाद आप चावल जौ और काले तिल को मिलाकर पिंड बनाएं और दिवंगत माताओ को अर्पित करें।
- अब आपको घर पर श्राद्ध का भोजन तैयार करना है, आप श्राद्ध के भोजन में खीर पूरी सब्जी दाल का भोजन बना सकते हैं।
- अब आप इस भोजन को सबसे देवताओं और गाय कुत्ते कौवा के लिए निकाले।
- अब आप पितरों को भोजन अर्पित करें और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराये और दक्षिणा दें।
- इसके बाद आप गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कारण और इसके बाद वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान करें।
1 thought on “Matra Navami 2025 : मातृ नवमी कब है ? कब दी जाएगी मतृ माताओ को श्राद्ध, नोट कीजिए सही तिथि समय और तर्पण नियम”