Nag Panchami 2025 Me Kab Hai : जुलाई मे नाग पंचमी कब है?, जानिए महत्व, सही तिथि और समय – हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्यौहार पड़ते हैं, सभी हिंदू भाई सभी व्रत त्यौहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। हिंदू धर्म में सावन महीने में पड़ने वाली नाग पंचमी का बहुत विशेष महत्व माना गया है। नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ सर्प की भी पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन पूजा करने से मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को कालसर्प दोष मुक्ति मिलती है। सावन महीने में नाग पंचमी कब है ( Nag Panchami Kab Hai), नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी का महत्व के बारे में जानते हैं।
नाग पंचमी कब है ( Nag Panchami Kab Hai ):नाग पंचमी का पर्व सावन महीने की शुक्ल पक्ष तिथि के दिन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सावन महीने में शुक्ल पक्ष तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को रात्रि 11:24 पर होगी और इसका समापन 29 जुलाई को रात्रि 12:46 पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि ही मान होती है इसलिए हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।अगर आपको भगवान शिव जी को प्रसन्न करके अपने जीवन में धन और सुख-समृद्धि पाना चाहते है तो ऐसे करे शिव की भक्ति मंत्र।
नाग पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त:नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 से लेकर सुबह 8:39 तक है। आप इस शुभ मुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन पूजा करने के लिए केवल एक यही शुभ मुहूर्त है इसके अलावा कोई दूसरा शुभ मुहूर्त नहीं है।
नाग पंचमी पूजन चौघड़िया शुभ मुहूर्त:नाग पंचमी पर्व के दिन पूजन करने के लिए तीन चौघड़िया मुहूर्त है। पहले शुभ मुहूर्त सुबह 10:46 लेकर 12:27 तक है दूसरा शुभ मुहूर्त 12:27 से लेकर दोपहर 2:09 तक है और तीसरा शुभ मुहूर्त दोपहर के 3:51 से लेकर 5:32 तक है।
नाग पंचमी का महत्व:सनातन धर्म में नाग पंचमी का बहुत ही खास महत्व माना जाता है। नाग पंचमी के दिन सभी भक्त लोग भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करते हैं। नाग पंचमी के दिन पूजा करने से व्यक्ति की जिंदगी में सुख समृद्धि शांति आती है और मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित है तो वह व्यक्ति नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ के साथ-साथ नाग देवता पूजा करता है तो व्यक्ति को कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय
नाग पंचमी का दिन सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर आप कालसर्प दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं और जिंदगी में सुख समृद्धि शांति पाना चाहते हैं तो आप किस दिन नीचे बताए गए में से कोई भी एक उपाय जरूर करें –
अगर कोई व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित है तो व्यक्ति को इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को श्री सर्प सूक्त का पाठ करना चाहिए।
कालसर्प दोष पीड़ित व्यक्ति को नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष निवारण की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप किसी भी योग पंडित से कालसर्प दोष निवारण की पूजा करा सकते हैं।
नाग पंचमी के दिन कालसर्प पीड़ित व्यक्ति को चांदी से बने नाग नागिन के जोड़े को किसी भी पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए, ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
नाग पंचमी के दिन भूलकर ना करें ये काम
नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी नहीं बननी चाहिए।
नाग पंचमी के दिन किसी भी धारदार या नुकीली चीज जैसे चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन साँपो किसी भी तरह का कोई भी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन किसी भी जमीन की खुदाई के कार्य से बचना चाहिए।
नाग पंचमी पूजा विधि ( Nag Panchami Pooja )
नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने।
अब आप घर के मुख्य द्वार पर गोबर या मिट्टी से नाग देवता की आकृति बनाएं।
अब आप पूजा स्थल की साफ सफाई करें और इसके बाद नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें।
अब आप नाग देवता की प्रतिमा को दूध ध्रुव पुष्प कुश अक्षत अर्पित करें।
अब आप फल और मिठाई से भोग लगाए।
अब आप आराम से बैठकर नाग पंचमी कथा का पाठ करें और वैदिक मंत्रो का जाप करें।
अब आप नाग देवता की आरती करें और हाथ जोड़कर जाने अनजाने की गई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सावन मास में नाग पंचमी कब है ?
सावन मास की नाग पंचमी 29 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाया जाता है?
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव जी की पूजा की जाती है और शिवलिंग पर पूजा के दौरान एक लोटा जल में फूल और बेलपत्र डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
नाग पंचमी को दूध क्यों चढ़ाया जाता है ?
नाग पंचमी के दूध चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागदेव को दूध पिलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, और घर में सुख समृद्धि आती है।
क्या नाग पंचमी के दिन बाल कटवाना शुभ है ?
नहीं , इस दिन किसी बी नुकीली वास्तु के उपाय से बचे,इसलिए नाग पंचमी के दिन नाखून कटवाना,भाल कटवाना अशुभ माना जाता है।
नाग पंचमी के दिन कोनसा दान करना चईये ?
नाग पंचमी के दिन इन वास्तु का दान शुभ माना गया है-
!) चांदी का नाग – नागिन का दान।
!) काले टिल / उड़द की दाल को नदी में प्रवाहित करना।
!) गरीबो में दूध -मिटाई का वितरण करना।