Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि मे आप आपने कलश स्थापना की है तो आप नवरात्रि के प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। नवरात्रि में प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ नहीं कर पाते हैं तो आप प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती के साथ 7 का पाठ जरूर करें।
कल से शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत हो रही है, हम सभी भक्त लोग पूरे 9 दिन मां दुर्गा जी के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करेंगे और साथ ही साथ पूरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा जी की पूजा और आरती दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। अगर आप मां दुर्गा जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और अपनी पूजा का 2 गुना लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती पाठ करें या फिर दुर्गा सप्तशती के इन 7 श्लोक का पाठ जरूर करें।
दुर्गा सप्तशती पाठ ( Durga Saptashati Path )
दुर्गा सप्तशती पाठ में कुल 13 अध्याय होते हैं और जिसमें 700 श्लोक होते हैं। इन्हीं 700 श्लोक के माध्यम से मां दुर्गा जी की आराधना की जाती है, दुर्गा सप्तशती पाठ में मां दुर्गा जी के तीन चित्रों के बारे में बताया गया है। अगर आप घर पर कलश स्थापना किए हैं तो आप जरूर इन 7 शोक का पाठ जरूर करें –
ॐ ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि सा।
बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।।दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेष जन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्र्य दुःख भयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकार करणाय सदार्द्रचित्ता।।सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंम्बके गौरि नारायणि नमोस्तु ते॥शरणागत दीनार्तपरित्राण परायणे
सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोस्तु ते॥सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते॥रोगानशेषानपंहसि तुष्टारुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता हि आश्रयतां प्रयान्ति॥सर्वबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यम् अस्मद् वैरि विनाशनम्॥
यह भी पढ़ें – जानिए कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना के लिए मिलेगा केवल 1 घंटा 56 मिनट का समय
दुर्गा सप्तशती पाठ पर ध्यान रखने वाली आवश्यक बातें
- दुर्गा सप्तशती पाठ केवल उस भक्त को करना चाहिए जो नवरात्रि के दिनों में अपने घर पर कलश स्थापना की है।
- दुर्गा सप्तशती पाठ करने से पहले आप जहां पर कलश स्थापना की है वहां पर आप एक चौकी में लाल कपड़ा बढ़ा लें और उस पर दुर्गा सप्तशती पुस्तक रखें और उसके बाद कुमकुम चावल और फूलों से पूजा करें।
- इसके बाद आप अपने माथे में होली लगाकर पाठ आरंभ करें।
- दुर्गा सप्तशती पाठ करते समय मन में किसी भी तरह की कोई विचार नहीं आनी चाहिए आपका पूरा भक्ति भाव मां के चरणों में होना चाहिए तभी इस पाठ का लाभ मिलता है।
1 thought on “Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि मे जरूर करे दुर्गा सप्तशती के इन 7 श्लोक का पाठ, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं”