Navratri Hawan Samagri List : शारदीय नवरात्रि 2025 मे सभी भक्त लोग बहुत ही सच्चे भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, सभी भक्त लोग नवरात्रि के पहले दिन घर में कलश स्थापना करके पूरे 9 दिन के लिए पूजा और व्रत का संकल्प लेते हैं और अष्टमी नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करने के बाद हवन पूजन किया जाता है। दुर्गा पूजा नवमी अष्टमी के दिन हवन करने के लिए क्या-क्या नवरात्रि हवन पूजन सामग्री ( Navratri Hawan Samagri List ) की आवश्यकता पड़ेगी इसकी लिस्ट आपको पूरी नीचे प्रोवाइड की जाएगी।
नवरात्रि पूजा के दौरान अष्टमी नवमी तिथि के दिन हवन पूजा का बहुत ही विशेष महत्व होता है। अष्टमी नवमी तिथि के दिन हवन पूजन करके सभी देवताओं को हवन के माध्यम से आवाहन किया जाता है। हवन पूजन करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जाता है और सभी देवी देवताओं और मां दुर्गा जी की कृपा से घर में सुख शांति आती हैं। नवरात्रि 2025 में हवन करने के लिए क्या-क्या नवरात्रि हवन पूजन सामग्री ( Navratri Hawan Samagri List ) आवश्यकता पड़ेगी इसकी पूरी लिस्ट आपको नीचे दी गई है।
नवरात्रि हवन पूजन सामग्री ( Navratri Hawan Samagri List )
- हवन कुंड
- हवन सामग्री
- कपूर
- लौंग
- चावल
- आम या केले के पत्ते
- अगरबत्ती
- लाल कलावा
- रोली चंदन
- पान के पत्ते
- 5 प्रकार के फल
- मिठाई
- शुद्ध घी
- सुपारी
- चरणामृत
- गुग्गल
- लोबान
- शहद
- आम की लकड़ी
- सूखा नारियल
- गंगाजल
- लाल कपड़ा
- फूलों की माला
- बर्तन- कटोरा-1, कटोरी-5, चम्मच-6, परात-1, लोटा-1, प्लेट-6, 1 कलश मिट्टी का।
यह भी पढ़ें – दिवाली कब है ? नोट कीजिए शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व
नवरात्रि हवन कैसे करें ( Navratri Hawan Vidhi )
- सबसे पहले आपको जहां पर हवन करना है वहां पर सभी हवन सामग्री इकट्ठा करें।
- अब आपको एक वेदी बनाना है और उस पर हवन कुंड रखना है।
- अब आप एक बड़ी थाली में सभी हवन सामग्री डालकर उसमें घी मिला दें।
- अब आपको एक कुश के आसन पर बैठना है।
- अब आपको हवन कुंड में आम की लकड़ी डालकर उसमें ऊपर से कपूर रखकर आग जलाये।
- अब आपको थोड़ी-थोड़ी हवन सामग्री की आहुति देना है और साथ में हवन मंत्र का जप करना है।
- आपको इसमें नवदुर्गा नवग्रह त्रिदेव समेत सभी देवी देवताओं को हवन में आहुति देनी है।
- अब आपको अंत में सूखा नारियल और उसे पर कलेवा लपेटकर साथ में खीर पूरी सुपारी लौंग फल पान का पत्ता आज चीज रखकर हवन कुंड में रख दें।
- अब आपको आरती करना है और सभी लोगों को प्रसाद बांटना है।
5 thoughts on “Navratri Hawan Samagri List : नोट कीजिए नवरात्रि हवन पूजन में क्या-क्या लगेगी हवन पूजा सामग्री, पूरी हवन पूजन सामग्री लिस्ट”