Navratri Kab Se Shuru Hai : कब है शारदीय नवरात्रि ? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त – हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे भारतवर्ष में पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि मे 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा जी की अलग-अलग रूपों की पूजा करने से सड़क की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जिंदगी में सुख समृद्धि शांति आती है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा जी की पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है और उनकी दया से सभी अधूरे कार्य पूरे होते हैं।
शारदीय नवरात्रि पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। सनातन धर्म में देवी दुर्गा मां को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से भक्ति के अंदर आत्मविश्वास साहस का विकास होता है और मां दुर्गा की कृपा से सभी अधूरे कार्य पूरे होते हैं। इस बार वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि कब है ( Navratri Kab Se Shuru Hai ) से जोड़ी पूरी सटीक इनफॉरमेशन मिलेगी।
कब है शारदीय नवरात्रि? ( Navratri Kab Se Shuru Hai )
वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि प्रत्येक वर्ष अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2025 में अश्विन मां की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 को होगी और इसका समापन अगले दिन 23 सितंबर 2025 को होगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को होगा।
शारदीय नवरात्रि शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि में आपको घटस्थापना करने के लिए दो शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। पहले शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 से लेकर सुबह 8:06 तक रहेगा, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11:49 से लेकर दोपहर 12:38 तक रहेगा।
Also Read : प्रति सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए ? सावन सोमवार व्रत में क्या खाये, क्या न खाए
शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर
22 सितंबर 2025 – मां शैलपुत्री की पूजा की
23 सितंबर 2025 – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की
24 सितंबर 2025 – मां चंद्रघंटा की पूजा की
26 सितंबर 2025 – मां कूष्मांडा की पूजा की
27 सितंबर 2025 – मां स्कंदमाता की पूजा की
28 सितंबर 2025 – मां कात्यायनी की पूजा की
29 सितंबर 2025 – मां कालरात्रि की पूजा की
30 सितंबर 2025 – मां महागौरी की पूजा की
01 अक्टूबर 2025 – मां सिद्धिदात्री की पूजा की
02 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी (दशहरा) मनाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
2025 में शारदीय नवरात्रि कब है?
2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 को है।
शारदीय नवरात्रि में क्या नहीं करना चाहिए?
सारथी नवरात्रि में लहसुन प्याज का नहीं सेवन करना चाहिए और मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि मे क्या ना खाएं?
शारदीय नवरात्रि मे व्रत के दौरान अनाज जैसे कि गेहूं चावल बाजरा मक्का का सेवन नहीं करना चाहिए नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।