शादी करना एक जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे कई लोग इसे बेहद महत्वपूर्ण विषय मानते हैं क्योंकि कई लोग शादी न होने के कारण परेशान रहते हैं इसलिए आज हम जल्दी शादी करने के उपाय 2025 पर आधारित एक आर्टिकल लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम शिव पुराण में शादी के उपाय, शादी होने का मंत्र, और से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
साल 2025 में अपना शीघ्र विवाह के लिए शिव पुराण में लिखे शादी के उपाय
हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती को विवाहों के संकट दूर करने और मनचाहा विवाह का वरदान देने वाले देवी देवता माना गया है। हिंदू पुराणों में सबसे मुख्य पुराण शिव पुराण में शादी और शीघ्र विवाह के कई उपाय बताए गए हैं जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की भी कई विधि बताई गई है।
कहां जाता है कि भगवान शिव कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए वरदान देते हैं लेकिन भगवान शिव की विशेष आराधना और पूजा से ही इस फल को प्राप्त किया जा सकता है। शिव पुराण में कन्या विवाह के उपाय 2025 इस प्रकार है-:
- कुंवारी कन्याओं को शिव पुराण के अनुसार विवाह के लिए एक साधारण लेकिन शक्तिशाली उपाय करना चाहिए जिसमें कन्याओं को सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान करने के जल गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
- सोमवार के दिन सफेद या पीले रंग का वस्त्र पहनकर भगवान शिव की मंदिर में जाएं। समस्त शिव परिवार की उपासना करें जिसमें भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और नंदी महाराज की मंदिर के पंडित जी द्वारा बताई गई विधि अनुसार पूजा करें।
- ऐसा माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त तौर पर पूजा की जाए तो इससे कन्या के शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
- कन्या के विवाह के लिए उपाय में भगवान शिव को प्रसन्न करने के सबसे विशेष उपाय बेलपत्र का भी माना जाता है जिसमें सोमवार के दिन 108 बेलपत्र पर चंदन से श्री राम लिखकर समस्त बेल पत्रों को इकट्ठा करके शिवलिंग पर अर्पित करने पर भगवान शिव से प्रार्थना करने पर कन्या के शीघ्र विवाह के योग बन जाते हैं।
साल 2025 में अच्छे रिश्ते के लिए अपनाएं यह ज्योतिषी उपाय
यदि आप शीघ्र विवाह के लिए कई उपाय अपनाना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि अच्छे रिश्ते के लिए कुछ ज्योतिषी उपाय हम आपको सुझाए तो नीचे दिए गए कुछ उपायों पर ध्यान देना होगा जो इस प्रकार है-:
- हर दिन विशेष है इसीलिए गुरुओं के देवता बृहस्पति का दिन भी विवाह के नजरिया से बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अच्छे रिश्ते और शीघ्र विवाह के लिए बृहस्पतिवार के दिन यदि स्नान के जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान किया जाए तो इससे कुंडली के विवाह संबंधी दोष खत्म होते हैं और अच्छे रिश्ते के योग बनते हैं।
- बृहस्पतिवार के दिन कुंडली में विवाह के लिए एक विशेष उपाय भी किया जा सकता है जिसे लड़का या लड़की कोई भी कर सकता है। इसके लिए बृहस्पतिवार के दिन शुद्ध जल से स्नान करके पीले वस्त्र पहन कर मंदिर जाएं। अब वट और पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। घी का दीपक प्रचलित करें और भगवान से प्रार्थना करते हुए वृक्ष की परिक्रमा करें।
- यदि कोई लड़का या पुरुष विवाह की समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे भगवान गणेश को बुधवार के दिन लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए क्योंकि भगवान गणेश विवाह के योग बनाते हैं। वहीं लड़कियों को भगवान गणेश को मालपुए का भोग चढ़ाने से जल्दी विवाह होने की संभावना नजर आती है
READ ALSO THIS: WEDDING DATES IN MARCH 2025
जल्दी शादी होने के लिए इन मंत्रों का करें उच्चारण
यदि आपकी कुंडली में कोई विवाह का दोष है तो आपको निरंतर पुरोहित के मार्गदर्शन अनुसार बताए गए मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। हम आपको कुछ विशेष जल्दी शादी होने के मंत्र बता रहे हैं जिनका उच्चारण आप किसी पंडित की आज्ञा अनुसार कर सकते हैं।
1.यदि पुरुष जल्दी शादी करना चाहते हैं तो इसके लिए पुरुषों को देवी दुर्गा के सप्तशती पाठ में शामिल इस मंत्र का जब 11 बार करना चाहिए।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।
- जल्दी शादी होने के लिए आप भगवान गणेश की भी आराधना कर सकते हैं जिसमें आपको भगवान गणेश की पीतल से तैयार प्रतिमा की आराधना करनी है। भगवान गणेश की पीतल की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर पंचोपचार विधि से पूजा करनी है। विधि से पूजा करने के बाद ‘ॐ गं गणपतै नमः”
मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए और पंचामृत को पीपल के पेड़ में अर्पित करना चाहिए।
FAQ Related to Jaldi Shadi Karne ke Upay
1) जल्दी विवाह के लिए कौन सा मंत्र अच्छा है?
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
2) जल्दी विवाह के लिए किस भगवान की पूजा करनी चाहिए?
जल्दी विवाह के लिए विशेष तौर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। वहीं भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की आराधना से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
3) जल्दी विवाह के लिए कौन सा व्रत अच्छा है?
ऐसी मान्यता है कि जल्दी विवाह के लिए भगवान शिव के 16 सोमवार के व्रत और गुरुवार को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना कुंडली में जल्दी विवाह के योग बनाता है।
4) विवाह करने के लिए कौन सी पूजा शक्तिशाली है?
विवाह करने के लिए मां कात्यानी की विशेष पूजा की जाती है जिससे अच्छे रिश्ते और शुभ मंगल विवाह के योग बनते हैं। यह पूजा मां देवी दुर्गा की अवतार माता कात्यानी को समर्पित है जो की विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करती है।
Conclusion
इस आर्टिकल में हमने आपको जल्दी विवाह होने के उपाय से संबंधित जानकारी दी है जिसमें हमने जल्दी वह होने के मंत्र और शिव पुराण में विवाह के उपाय से संबंधित विषय पर चर्चा की है।
1 Comment