हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ समय नहीं माना जाता है। सूर्य ग्रहण के समय लोगों को बहुत अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है। वर्ष 2025 में पहला सूर्य ग्रहण कब है ( Surya Grahan Kab Hai ) सूर्य ग्रहण का समय सूतक काल से जुड़ी आपको पूरी जानकारी यहां पर दी जाएगी। सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा विशेष महत्व माना जाता है इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है और इस समय सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो ऐसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। बहुत सारे लोगों के मन सवाल है कि क्या वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा अगर आएगा तो इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। आपको हम यहां पर सूर्य ग्रहण कब है ( Surya Grahan Kab Hai ) सूतक काल सूर्य ग्रहण का प्रभाव से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी नीचे दी जाएगी।
सूर्य ग्रहण कब है ( Surya Grahan Kab Hai )
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च दिन शनिवार को है। वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन शनि देव राशि परिवर्तन भी करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव बहुत सारे राशि जातकों पर पड़ेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में देखने को नहीं मिलेगा इसलिए सूतक भी नहीं लगेगा।
सूर्य ग्रहण का समय
वर्ष 2025 का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन सूर्य ग्रहण का समय भारत के अनुसार ही आपको बताएंगे। भारतीय समय अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2:20 पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा जो की संध्याकाल 6:16 पर समाप्त होगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं पड़ रहा है तो इसलिए भारत में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा यानी कि सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Also Read : क्या पीरियड के चौथे दिन पूजा कर सकते हैं ? शास्त्रों के अनुसार क्या है नियम
सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा
वर्ष 2025 का पड़ने वाला पहले सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा बल्कि कुछ ऐसे देश है जहां पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा और आप वहां से सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका दक्षिण अमेरिका यूरोप अफ्रीका आर्कटिक महासागर अंटार्कटिक महासागर में नजर आएगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान बरतनी चाहिए सावधानियां
हिंदू शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय सभी लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, सूर्य ग्रहण के समय लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूर्य ग्रहण के समय खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलना बहुत ही अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण का सीधा प्रभाव गर्भवती महिलाओं के ऊपर पड़ता है।
सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए बल्कि आप सूर्य ग्रहण का दृश्य देखने के लिए चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि सूर्य ग्रहण से निकलने वाली किरण आपकी आंखों के लिए बहुत अधिक घातक साबित हो सकती हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को पूजा पाठ करना पूरी तरह से मनाही है। इसके अलावा इस दौरान किसी भी व्यक्ति को सुई धागे से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए ?
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सभी लोगों को स्नान करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान आप भगवान का भजन कर सकते हैं।
- सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गरीब या जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से दान करें।
- सूर्य ग्रहण के दौरान आप सूर्य देव के मंत्र ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या नहीं करना चाहिए ?
सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किसी भी कीमत पर घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और ना ही घर पर सुई धागा या नुकीली चीजों का कोई भी कार्य करना चाहिए।
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?
वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को है।
क्या सूर्य ग्रहण के समय खाना खाना चाहिए ?
सूर्य ग्रहण के समय महिला या पुरुष या फिर किसी भी व्यक्ति को खाना खाना पूरी तरह से वर्जित है।
क्या गर्भवती महिलाएं ग्रहण में पानी पी सकती हैं ?
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खाना खाना और पानी पीना पूरी तरह से मनाही होती है।
निष्कर्ष ( Conclucation )
आप सभी लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से वर्ष 2025 में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है ( Surya Grahan Kab Hai ) । इसके अलावा सूर्य ग्रहण की समय टाइम सूतक काल के साथ-साथ अन्य जुड़ी जानकारी भी दी है। आप ऐसी अध्यात्मिक से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारी इस वेबसाइट के साथ रेगुलर बने रहे।
2 Comments