Tulsi Mantra : तुलसी पूजा करते समय करें इन तुलसी मंत्र का जाप, बरसेगी माता लक्ष्मी जी की कृपा

Tulsi Mantra : हमारे सनातन धर्म में तुलसी पूजन को मां लक्ष्मी जी की पूजा के रूप में देखा जाता है, हिंदू शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है और उनकी कृपा से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है। तुलसी पूजन के साथ-साथ पूजा के समय सही मंत्र का जाप करना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप तुलसी पूजन के समय तुलसी मंत्र ( Tulsi Mantra ) का जप जरुर करें।

हमारे धार्मिक पौराणिक ग्रंथो में तुलसी पूजन महत्व के बारे में बताया गया है, प्रतिदिन तुलसी पूजन करने से घर में सुख समृद्धि शांति आती है और मां लक्ष्मी जी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तुलसी पूजा के समय हमें पूजा के साथ-साथ तुलसी मंत्र ( Tulsi Mantra ) का जाप जरूर करना चाहिए इससे हमको पूजा का पूरा लाभ प्राप्त होता है।

तुलसी मंत्र ( Tulsi Mantra )

तुलसी पूजा के समय आप नीचे बताए गए किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं या आप चाहे तो सभी तुलसी मंत्र ( Tulsi Mantra ) का जाप कर सकते हैं –

तुलसी जी के मंत्र

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी गायत्री

ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी नामाष्टक मंत्र…

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

Surya Jal Arpan Mantra : सूर्य को जल चढ़ाते समय इन मंत्रों का करें जाप

तुलसी पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • सभी माताए बहने और लोगों को तुलसी पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए –
  • हमेशा तुलसी माता को स्नान करने के बाद ही स्पर्श करना चाहिए।
  • एकादशी व्रत और रविवार के दिन तुलसी को ना छूना चाहिए ना जल अर्पित करना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ने चाहिए।
  • तुलसी पूजा करते समय मंत्र का जाप जरुर करना चाहिए।
  • सूर्योदय होने के बाद तुलसी पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय