सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक?

By Anil Patil

17/07/2025

शिव रुद्राभिषेक करने के लिए आप वैसे तो सभी शुद्ध पदार्थ का उपयोग कर सकते हैं लेकिन हिंदू धर्म के अनुसार इन सभी चीजों का महत्व अलग-अलग है आईए जानते हैं आपको शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किस के साथ रुद्राभिषेक करना चाहिए।

सावन सोमवार 11 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है। जुलाई 2025 में हर कोई जानना चाहता है कि उनकी खुशी और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कौन सा रुद्र अभिषेक किया जाना चाहिए। यह शिवभक्तों का पसंदीदा महीना है क्योंकि हिंदू धर्म में सावन मंथ अपने भक्तों के लिए भगवान शिव को समर्पित है।

श्रावण शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को आ रही है, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 4:39 बजे से शुरू हो रहा है। इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि शिव पूजा में कौन सा रुद्राभिषेक महत्वपूर्ण है।

पुराणों के अनुसार, भगवान शिव को दूध से रुद्राभिषेक करने पर मानसिक अशांति और जीवन के दुख तकलीफों से राहत मिलती है।

गंगाजल से रुद्राभिषेक करने से आप पर भगवान शिव की अपार कृपा प्राप्त होती है जिसमें आपकी सभी मनोकामनाएं और मोक्ष प्राप्ति के रास्ते खुल जाते हैं।

शहर से रुद्राभिषेक करने पर मनवांछित फल और शरीर के रोगों से छुटकारा मिलता है।

दही से रुद्राभिषेक करने पर जीवन में बार-बार आने वाली कठिन समस्याओं का निवारण होता है इसलिए शिव भक्त परंपरागत तरीके से शिवलिंग पर दूध और दही का अभिषेक करते हैं।