Pradosh Vrat Jun 2025 

शिव भक्तों के लिए विशेष संयोग, मुहूर्त, मंत्र, समय

By Anil Patil

जून 2025 ज्येष्ठ माह का पहला और अंतिम प्रदोष व्रत 8 जून, 2025 को पड़ रहा है, जिसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है।

यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है, विशेषकर रुद्राभिषेक के लिए जो भक्तो के लिए भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम अवसर है।

Pradosh Vrat हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होता है।

मान्यताओं के अनुसार, यह दिन रविवार को पड़ने के कारण इसका महत्त्व और बढ़ जायेगा, इसे करने से भक्तो के कष्ट, रोग और दोषों को दूर हो जाते है।

इस दिन शाम को शिवजी की पूजा एवं जल अभिषेक कर सकते हैं क्योंकि भगवान शिव इस दिन प्रसन्न चित्त होकर कैलाश से नंदी पर धरती पर विचरण करते हैं।

शिव जी के भक्त प्रदोष व्रत का संकल्प लेकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पंचामृत से अभिषेक करें।

महत्वपूर्ण मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:02 AM - 04:42 AM  अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 AM - 12:48 PM  निशीथ काल रात 12:00 AM - 12:40 AM

8 जून को भगवान शिव का वास नंदी पर रहेगा, जिससे रुद्राभिषेक समस्त दोषों को समाप्त करने वाला माना गया है।