शीतला सप्तमी व्रत 2025 : 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी
By Anil Patil
शीतला सप्तमी व्रत एक काम्य व्रत है जो 2025 में यह व्रत 31 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस उपवास को महिलाएं घर में सुख शांति और मनोकामनाओ के लिए रखती हैं।
Sheetala Saptami Vrat
उत्तर भारत में यह व्रत आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को माना जाता है। जबकि महाराष्ट्र में यह व्रत श्रावण शुक्ल सप्तमी को मनाया जाता हैं।
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाये एक दिन पहले ही भरपेट भोजन कर लेती हैं और अगले दिन यानी सप्तमी को बासी भोजन खाया जाता है।
शीतला सप्तमी व्रत एक काम्य व्रत है जिसे महिलाएं संतान प्रप्ति, सुख प्राप्ति और अन्य मनोकामयो की पूर्ति के लिए रखती है।
ज्योतिर्भास्कर जयंत सालगांवकर की धर्मबोध के अनुसार इस दिन महिलाएं घर या मंदिर जाकर विधिपूर्वक शीतला माता की पूजा कर 7 कन्याओं को भोजन करवाती हैं।
देवी शीतला माता को ठंडा भोजन अर्पित किया जाता है, इसलिए महिलाएं सप्तमी से एक दिन पहले ही सारा भोजन तैयार कर लेती हैं।
इस उपवास में खाने में पूरी, दशमी (मेथी की रोटी), सूखी सब्ज़ियाँ, सूखी चटनियाँ, दही बड़े, बूंदी का रायता, फलों का शिकरनी अदि पकवान पहले ही बना लिए जाते है जो अगले दिन ख़राब नहीं होते।