Somvati Amavasya tips:सोमवती अमावस्या पर राशि के अनुसार करे शिव का अभिषेक, मिलेगी सुख समृद्धि और कष्टों से छुटकारा
शिव पुराण के अनुसार हिंदू धर्म में सोमवती अमावस का बहुत अधिक महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करें और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का
अगर आप सोमवती अमावस के दिन व्रत रहते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार शिव का अभिषेक करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं –
मेष राशि जातक के लोगों को सोमवती अमावस के दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए और इस दिन आपके व्रत जरूर रखना चाहिए।
कर्क राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन व्रत रखे और साथ में पूरे विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की और माता पार्वती की पूजा करें और साथ इस दिन आप दही से भोलेनाथ का अभिषेक जरूर करें।
कन्या राशि जातक के लिए अमावस के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इस दिन आप बाबा भोलेनाथ के मंदिर जाकर एक लोटा गंगाजल लेकर उसमें दूर्वा मिलकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
वृषभ राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लोटा गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि आती है और दुखों से छुटकारा मिलता है।