20 June 2025 Rashifal – ग्रहण नक्षत्र की चाल इन तीन राशियों के पक्ष में है और इसीलिए आज शुक्रवार के दिन इन तीनों राशियों को आर्थिक लाभ होता नजर आएगा। शुक्रवार का दिन कुल 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी पर चर्चा आज का दैनिक राशिफल में करेंगे।
मेष राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, यहां जानिए अपना दैनिक राशिफल!
20 June 2025 today Horoscope in Hindi – ग्रहण नक्षत्रों की चाल और पंचांग की गणना के अनुसार आज का दिन वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के लिए बेहद अच्छा रहेगा तथा इन तीनों राशियों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि आज शुक्रवार का दिन कारोबार, आर्थिक स्थिति, नौकरी, कार्यक्षेत्र, परिवार, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के लिहाज से कुल 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी के लिए आज का दैनिक राशिफल पढ़ें।
मेष राशि (Aries daily horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज महिलाएं घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे।
Also Read – योगिनी एकादशी 2025: 21 या 22 जून? पूजा, व्रत और पारण का सही समय जाने
वृषभ राशि (Taurus daily horoscope)
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।
मिथुन राशि ( Gemini daily horoscope)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आज विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है, ध्यान लगाइए।
कर्क राशि (Cancer daily horoscope)
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।
सिंह राशि (Leo daily horoscope)
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है।जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें,रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वकालत कर रहे लोगों को आज किसी ने क्लाइंट से धन लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo daily horoscope)
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियाँ आयेगी। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला था।
तुला राशि (Libra daily horoscope)
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकरआने वाला वाला है। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ेगा। आज माता को किसी स्वास्थ्य से जुडी परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio daily horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius daily horoscope)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे| छात्रों को उनके मेहनत का उचित फल मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn daily Horoscope)
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। आपका अनुभव आज पुरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे । किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी । आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
मीन राशि (Pisces daily horoscope)
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा।आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीजे खाने से बचें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको 20 June 2025 rashifal से संबंधित जानकारी दी है जिसमें हमने आपको कुल 12 राशियों के शुक्रवार दैनिक राशिफल के बारे में बताया है।