9 may 2025 Rashifal– शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा से लगभग सभी राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है लेकिन सिंह राशि वालों को आज दिन भर में कई सकारात्मक लाभ होते नजर आएंगे। चलिए जानते कुल 12 राशियों का दैनिक राशिफल!
वृषभ और मिथुन राशि को कार्यक्षेत्र में होगा लाभ, यहां जानिए कैसा रहेगा आपका दिन!
9 may 2025 ka rashifal – शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा से सभी राशियों के लगभग अच्छा जाएगा लेकिन सिंह, वृषभ और मिथुन राशि को कई सकारात्मक लाभ होते नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्र की चाल और पंचांग की गणना के अनुसार कुल 12 राशियों के लिए आज का दैनिक राशिफल कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी पर आज हम विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे। इसके साथ रुका हुआ धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के उपाय इन सभी पे चर्चा किया है।
मेष राशि:आवश्यक कार्यों में आलस्य के चलते बाधा हो सकती है। आज भाग्य का साथ आपको सफलता दिला सकता है। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिसे करने के लिए आप इच्छुक न हों। बेवजह का विवाद होने के आसार हैं। आज किसी करीबी के चलते परेशानी में पड़ने के आसार हैं। इसलिए अपना ख्याल रखें।
वृषभ राशि:आज कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आज आपको आपके जीवनसाथी के अलावा आज किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। उनकी राय पर ध्यान दें, भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। कला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समय अनूकूल है। विज्ञान के क्षेत्र में आज जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता की संभावना है।
मिथुन राशि:कार्यक्षेत्र में आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार उन्नति मिलने का योग है। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। भविष्य की कोई योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर बनाएं। आलोचना के प्रति ध्यान न दें, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक मिलने वाली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है, मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।
कर्क राशि:सितारों के मुताबिक आज आजीविका क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। निवेश कार्य में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आलस्य न करें अन्यथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हानि होने की संभावना है। नौकरी में हैं तो आज विशेष कार्यों में बाधा का योग बन रहा है। लेकिन धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में तनाव हो सकता है।
सिंह राशि: आज से रुके कार्य के आज पूरे होने की खुशी होगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आज नए संपर्क बनने से लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता के लिए अभी और प्रयास करने पड़ सकते हैं। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचें तभी दिन शुभ होगा। रिश्तों को लेकर सजग रहें।
कन्या राशि:आज कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयासों से अधूरे कार्य बनने के भी योग हैं। आज आपके यश, मान, सम्मान में भी वृद्धि का योग बन रहा है। पराक्रम में भी वृद्धि का योग है। प्रिय व्यक्तियों के साथ फोन पर हुई बात यादगार रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान पर जाने से लाभ मिल सकता है।
तुला राशि:आज आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य शुरू करना लाभदायक हो सकता है। ग्रहों के मुताबिक ऐसे मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। लेकिन किसी से राय लेकर ही कार्य शुरू करें। आज नए कार्यों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। इसके अलावा अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे।
वृश्चिक राशि:ग्रह-नक्षत्र कहते हैं कि आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार देने से पहले एक बार विचार करना जरूरी है। साथ ही जरूरी न हो तो आज के दिन यात्रा करने से परहेज करें। कहीं जाना ही पड़े तो ईश्वर का स्मरण करके निकलें, कल्याण होगा। आज किसी भी तरह के मानसिक तनाव से बचें।
धनु राशि:भागीदारी में लाभ न के बराबर होने का योग है। आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। ग्रह बता रहे हैं कि आज कार्य सिद्धि का दिन है। इससे आप मन और चित्त दोनों से ही प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। रिश्तों में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आज अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचाव करें।
मकर राशि:आपके राशि स्वामी बुध का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको ऑनलाइन इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आज आपका दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुश मिजाज माहौल में बीतेगा। इससे आप पूरा दिन नई ऊर्जा व स्फूर्ति से लबरेज महसूस करेंगे।
कुंभ राशि:आपका प्रयास आज रंग लाएगा। कार्य संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। नौकरी में आज मित्रों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। हालांकि आज आपका दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण कर पाएंगे, व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
मीन राशि:आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा, मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। धन संबंधी चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही किसी मित्र से फोन पर बात होने से दिन सुखद होगा। मां के साथ रिश्तों में स्नेह बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ घर पर अच्छा समय बीतेगा।
निष्कर्ष:इस आर्टिकल में हमने आपको 9 may 2025 rashifal से संबंधित जानकारी दी है जिसमें हमने आपको कल 12 राशियों के दैनिक राशिफल के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है।