Ashadha Amavasya 2025 : आषाढ़ अमावस्या पर करें यह चमत्कारी उपाय, पितृ दोष दूर होंगे, मिलेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Ashadha Amavasya 2025 : – आषाढ़ माह में पड़ने वाली आषाढ़ अमावस्या पितरो के लिए समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार असर अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करके पितृ दोष से मुक्ति पाया जा सकता है। इतना ही नहीं सनातन धर्म में अमावस्या का बहुत विशेष महत्व माना जाता है, गंगा स्नान करने से और पूजा पाठ करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करके आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपनी जिंदगी में सुख समृद्धि ला सकते हैं।

अगर आप पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप किस दिन कुछ चमत्कारिक उपाय करके पितरों की आत्मा को शांति दे सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हिंदू धर्म में बताया गया है कि आषाढ़ अमावस्या पितरों के लिए समर्पित है। आइये जानते हैं, इस दिन कौन-कौन से चमत्कारी उपाय करके पितृ दोष से छुटकारा पा सकते हैं और मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करके सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

जून में अमावस्या कब है ?

हिंदू पंचांग के अनुसार जून महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि की शुरुआत 24 जून को शाम 7:02 पर होगी और इसका समापन अगले दिन 25 जून को शाम 4:04 पर होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार उदया तिथि के हिसाब से असर अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी और इसी दिन गंगा स्नान दानपुर तर्पण और धार्मिक कार्य किए जाएंगे।

Also Read : योगिनी एकादशी 2025: 21 या 22 जून? पूजा, व्रत और पारण का सही समय जाने

आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

सनातन धर्म में आषाढ़ अमावस्या तिथि धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों की पूजा जरूर करनी चाहिए और इस दिन पितरों को तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में कहा गया है कि इस दिन पितरों की पूजा करने से और तर्पण करने से चित्रों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

घर में दीपक जलाएं – पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन आप घर पर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं, आप दीपक में सरसों का तेल डालकर और उसमें थोड़े से काले तिल डालकर, दीपक जलाकर घर पर रखें, इस उपाय को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर की सभी बधाय दूर होती हैं।

नीम का पेड़ लगाए – अगर आप शनि और राहु के प्रकोष्ठ से बचना चाहते हैं और शनि और राहु की कृपा पाना चाहते हैं कि यह उपाय आपके लिए बहुत ही बढ़िया है। आषाढ़ अमावस्या के दिन आपको नीम का पेड़ लगाना चाहिए। आषाढ़ अमावस्या के दिन नीम का पेड़ लगाने से रुके हुए धन की प्राप्ति होती है, कारोबार में बरकत होती है, नौकरी में आ रही अड़चनें दूर होती है, जिंदगी मे सुख समृद्धि आती है।

कौवा, चिड़िया, गाय, कुत्तों को रोटी खिलाये – पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए आसान अमावस्या के दिन आप गए कौवा, चिड़िया, कुत्तों, चिड़िया को की रोटी खिलाये, इसके अलावा आप राहुकाल में भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।

वस्त्र भोजन का दान करें – आषाढ़ अमावस्या के दिन दान करने का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। आषाढ़ अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र और भोजन का दान करें, ऐसा करने से कुंडली के दोष कम होते हैं।

पितृ मंत्र का जाप करें – आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ दोष छुटकारा पाने के लिए आप पितृ मंत्र का जब जरुर करें, आप गंगा स्नान करने के बाद अपने पितरों के फोटो पर माला चढ़कर हाथ जोड़कर प्रार्थना करें और नीचे के दिए गए मंत्र का जाप करें –

पितृ मंत्र : –

ॐ पितृ देवतायै नम:
ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्।
ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:
ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।

 

 

2 thoughts on “Ashadha Amavasya 2025 : आषाढ़ अमावस्या पर करें यह चमत्कारी उपाय, पितृ दोष दूर होंगे, मिलेगी माँ लक्ष्मी की कृपा”

Leave a Comment

पीरियड में किस दिन बाल नहीं धोने चाहिए, जानिए क्या कहता है शास्त्र 10 August 2025 DAily Rashifal इस दिन 7 कन्याओं को भोजन कराने से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी हल्दी के टोटके : घर की नकारात्मक एनर्जी हटाने का आसान तरीका सावन में दूध, दही और घी किस चीज से करना चाहिए शिव रुद्राभिषेक? हिंदू धर्म में शुभ अवसरों पर इसलिए किया जाता है आम के पत्तों का उपयोग Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है ओडिशा के पूरी नगर में नौ दिवसीय रथ यात्रा, पूरी जानकारी जुलाई 2025 में किस तारीख को शुरू होंगे सावन सोमवार, पूरा पढ़ें June Pradosh Vrat 2025: जून में इस तारीख को होगा प्रदोष व्रत Karj Mukti : कर्ज मुक्ति के 6 बेहतरीन उपाय