हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने 2 दिन मनाया जाता है। प्रदोष व्रत के दौरान सभी भक्तगण पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और इस दिन व्रत रहते हैं। हिंदू पुराणों के अनुसार मान्यता है कि प्रदोष व्रत रहने से मनुष्य की जिंदगी में खुशहाली आती है और भगवान भोलेनाथ की कृपा से जिंदगी में चल रही सभी कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है। जनवरी में पढ़ने वाले सोमवार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।
प्रदोष व्रत प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष तिथियां को मनाया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है और इस दिन पूरे विधिवत तरीके से पूजा करने से मनुष्य की जिंदगी में खुशहाली आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं प्रदोष व्रत रखने से मनुष्य की जिंदगी में आने वाली सभी कठिनाइयों धीरे-धीरे खत्म होती हैं और भगवान भोलेनाथ की कृपा हरदम बनी रहती है।
सोमवार प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
सोमवार प्रदोष व्रत 27 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन रखा जाएगा। सोमवार प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त की शुरुआत 26 जनवरी 2025 को संध्या काल 8:54 पर शुरू होगा और इसका समापन 27 जनवरी 2025 को रात्रि 8:34 पर होगा। इस हिसाब से आप सभी लोग सोमवार प्रदोष व्रत 27 जनवरी 2025 को रख सकते हैं।
सोमवार प्रदोष व्रत पूजा करने का शुभ मुहूर्त 27 जनवरी 2025 को संध्याकाल 5:56 से लेकर रात्रि 8:34 तक रहेगा। आप सभी भक्तगणों को सोमवार प्रदोष व्रत पूजा करने के लिए 2 घंटे 38 मिनट का समय मिल रहा है। आप इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं।
Also Read : मौनी अमावस्या कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, स्नान-दान का महत्व
सोमवार प्रदोष व्रत पूजा सामग्री
सोमवार प्रदोष व्रत के दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए आप सभी भक्तों के पास नीचे बताए गए सभी पूजा सामग्री होनी चाहिए। नीचे बताई गई सभी पूजा सामग्री को आपको भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय एक ही पूजा सामग्री का पूरे विधि विधान के साथ चढ़ाना है।
- अक्षत
- बेलपत्र
- धतूरा
- भांग
- दही
- फूल
- फल
- शहद
- गंगाजल
- सफेद चंदन
- काला तिल
- घी
- कच्चा दूध
- हरी मूंग दाल
- शमी का पत्ता
सोमवार प्रदोष व्रत पूजा विधि
- सोमवार प्रदोष व्रत के दिन आप सभी भक्तगण सुबह उठकर स्नान करें।
- स्नान करने के बाद आप साफ सुथरा वस्त्र पहने और पूजा की तैयारी शुरू करें।
- आप अपने नजदीकी शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें और शिव परिवार की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें।
- आप पूजा के दौरान भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर कच्चा दूध, धतूरा भांग, गंगाजल, बेलपत्र, सफेद चंदन, अक्षत और कनेर के पुष्प चढ़ाएं ।
- इसके बाद आप भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के सामने बैठकर प्रदोष व्रत का पाठ करें।
- प्रदोष व्रत का पाठ समाप्त होने के बाद आप घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- आप इसके बाद ओम नमः शिवाय का जाप करें और सच्चे मन और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करें और जिंदगी में की हुई सभी गलतियां की माफी मांगे।
सोमवार प्रदोष व्रत के दिन जरूर दान करें यह चीज़ें
अगर आप सोमवार प्रदोष व्रत के दिन पूजा करते हैं और व्रत रहते हैं तो आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप इस दिन नीचे बताई गई सभी जरूरी चीजों में से कुछ चीजों का दान जरूर करें। सोमवार प्रदोष व्रत के दौरान दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है।
- प्रदोष व्रत के दौरान दान करने से मनुष्य की वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और जिंदगी में चली आ रही सभी समस्याओं से धीरे-धीरे छुटकारा मिलता है।
- प्रदोष व्रत के दिन आप पूजा करने के बाद जरूरतमंद लोगों और गरीब लोगों को फल का दान जरूर करें। फल का दान करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि आती है।
- प्रदोष व्रत के दिन आप सभी भक्तगण गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल और वस्त्र का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आप पर प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।
- प्रदोष व्रत के दिन आप सभी लोगों को गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान जरूर करना चाहिए, अन्य का दान करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहता है और उनका आशीष प्राप्त होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रदोष व्रत में क्या दान करना चाहिए?
प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, कपड़े, फल दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
प्रदोष व्रत में क्या भोग लगाना चाहिए?
प्रदोष व्रत के दिन आप सभी भक्तों को भगवान भोलेनाथ को खीर, आलू का हलवा, दही और घी का भोग लगाना चाहिए, भगवान भोलेनाथ को यह भोग बहुत ही पसंद होता है।
प्रदोष के दिन शाम को क्या करना चाहिए?
प्रदोष व्रत के दिन आपको भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर पूरे विधि विधान के साथ पूजा करना चाहिए, शाम के वक्त भोलेनाथ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
निष्कर्ष ( Conclucation )
आप सभी लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा कैसे करें के बारे में जानकारी दी है। अगर आप सभी भक्तगण आध्यात्मिक त्यौहार, पूजा, व्रत से जुड़ी लेटेस्ट इनफॉरमेशन पाना चाहते हैं तो आप हमारे इस आध्यात्मिक वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें।
Leave a Comment