shri Ram Navami 2025 April

Ram Navami 2025 Date:कब है राम नवमी? 6 या 7 अप्रैल जानिए सही तिथि,पूजा विधि और राम नवमी का महत्व,श्री राम जी की आरती। 

Ram Navami 2025 Date:हिन्दू धर्म और ग्रंथो के अनुसार भगवन रामजी का अवतरण दिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है।राम नवमी 2025 में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी यानि इस दिन प्रभु श्री रामजी की पूजा किया जाता है। शुक्ल पक्ष की पहली दिन/प्रतिपदा के दिनसे नवमी के दिन तक माँ दुर्गा का भी पूजा करते है। इन नौव दिनों में माँ दुर्गा का अलग अलग श्रंगार रूप देकने को मिलता है। इन चैत्र नवरात्रि की पूजा से आपके जीवन के कष्ट और दुःख दूर हो जाएंगे। 

राम नवमी 2025 तिथि/ Ram Navami date 2025: जैसे की हमने बताया राम नवमी को चैत्र माह में मनाया जाता है। इस दिन भगवान रामजी का पूजा करने से आपके जीवन में समृद्धि आएगी।इस दिन माँ सीता जी की और  प्रभु राम जी की परिवार का पूजा करते है। तो आईये जानते है इस साल राम नवमी के सही तिथि,पूजा विधि के बारे में।

 श्री राम नवमी 2025 का तिथि: 2025 अप्रैल 5 तारिक को शनिवार के दिन शाम 7 बजकर 26  मिनट में प्रारम्भ होगा और, 2025 अप्रैल 6 तारिक को रविवार के दिन शाम के 7 बजकर 22 मिनट को समाप्त होगा।

राम नवमी 2025 में कोनसे  शुभ योग बन रहे है: इस साल के राम नवमी के दिन बहुत सारे शुभ योग बनते नजर आ रहे है। आपको बतादे के राम नवमी के दिन इन शुभ योग बन रहे है,जैसे रवि पुष्य योग,सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्दी योग।इन तीन शुभ योग के आलावा शिववास योग भी है। इन शिववास  योग में स्वयं महादेव जी और माँ पारवती का विराजमान रहते है,ऐसे योग में मनाया जाने वाला राम नवमी आपके जीवन में कही गुना फलदायी और शक्तिशाली बना रहेगा। देवो के देव महादेव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्ति मंत्र का जप करिये। 

राम नवमी 2025 के शुभ योग के प्रारम्भ और समाप्ति: राम नवमी 2025 के दिन सुबह सुकर्म योग का प्रारम्भ होगा और शाम के 6 बज कर 55 मिनट को समाप्त होगा। इसी तरह नवमी के दिन रवि पुष्य योग 6 अप्रैल को सुबह 6:18 से 7 अप्रैल के 6:17 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्दी योग सुबह के 6:18 से पुरे दिन तक रहेगा।

राम नवमी की सही पूजा विधि- Ram navami puja vidhi: प्रभु श्री राम जी की पूजा करने से आपके जन्मो के दुःख दूर हो जायेंगे और आपके कष्ट और पाप से भी मुक्ति मिलेगा। हिन्दू धर्म में प्रभु रामजी को एक आदर्श पुरुष, मर्यादा पुरषोतम माना जाता है। इसलिए प्रभु श्री राम जी की पूजा विधि को सही से और भक्ति से करना होगा। 

shri Ram navami photo

 

राम नवमी के सही पुजा विधि ऐसे करिये। 

!) राम नवमी के दिन आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठना होगा।और सुबह जल्दी स्नान करना होगा। 

!) इसके बाद में पूजा घर या आप जहा रामजी को पूजने वाले हो वह जगह की सफाई करके गंगा जल और देसी गोमूत्र से शुद्दिकरण करिये। 

!)फिर उस जगह  चौकी रककर उसपर प्रभु श्री रामजी,और माता सीता, लक्ष्मण और श्री हनुमानजी की प्रतिमा को रखिये अगर प्रतिमा नहीं है तो श्री रामजी के परिवार का फोटो लगाइये। 

!)फिर सभी प्रतिमा या फोटो को फूलो से और श्रंगार सामग्री से सजाइये। 

!) अब आप शुद्ध देसी घी का दिप लगाना,इसके बाद आप जो भी घर में बनाया हुआ मिटा और फल का भोग लगाइये। 

!) अब आप पुरे भक्ति से भगवान प्रभु रामजी का ध्यान करिये। 

!) इसके बाद रामचरितमानस,सुन्दरकाण्ड,राम स्तोत्र,या राम चालीसा का पाठ करिये। 

!) अंत में आप प्रभु रामजी की मन से आरती करिये और रामजी का आशीर्वाद पाईये।

भगवान श्री राम की आरती

रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा राम जी की आरती के बिना अधूरी है। हम सभी भक्त लोगों को रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा करते समय सच्चे मन और श्रद्धा के साथ भगवान श्री राम की आरती जरूर करनी चाहिए। रामनवमी के दिन श्री राम की पूजा करने के बाद आप नीचे दी गई आरती जरूर करें –

श्री राम चंद्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणम्।

नव कंजलोचन, कंज-मुख, कर-कंज, पद कंजारुणम्।।

कन्दर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीनबंधु दिनेश दानव दैत्यवंश निकन्दनम्।।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।

सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर सग्राम जित खरदूषणं।।

इति वदित तुलसीदास शंकर-शेष-मुनि-मन रंजनम्।

मम ह्रदय –कंच निवास कुरु कामादि खलदल-गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर सांवरो।

करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो।।

एही भांति गौरी असीस सुनी सिया सहित हियं हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजी पुनी पुनी मन मन्दिर चली।।

राम मंत्र का जाप जरूर करें

अगर आप पुरुषोत्तम श्री राम की कृपा पाना चाहते हैं और आप अपनी जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति पाना चाहते हैं तो आप सभी भक्त लोग रामनवमी के दिन राम मंत्र का जब जरुर करें –

श्री राम जय राम जय जय राम ।

श्री रामचन्द्राय नमः ।

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

 

Note:इस लेख में दिए हुए सभी जानकारी को  भक्तिसंचर कोई प्रमाणित नहीं करता। सभी जानकारिया हिन्दू मान्यता,पंचांग, ज्योतिषाचार्य से संग्रह करके तुम तक पहुंचने का कोशिश है। हमारी कोशिश सिर्फ आप तक समाचार पहुंचने का है। इसकी कोई प्रमाणिकता का सूत्र नहीं दे सकते है। इस विषय के अधिक जानकारी के लिए इस विषय के विशेषगण की संपर्क करिये।