Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, स्नान-दान का महत्व

मौनी अमावस्या कब है

सनातन धर्म में प्रत्येक माह पड़ने वाले अमावस्या तिथि का बहुत बड़ा विशेष महत्व माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार मानता है की अमावस्या तिथि के दिन गंगा स्नान करने से और पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से मनुष्य की जिंदगी में चली आ रही कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है और मनुष्य के जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति आती है। इतना ही नहीं अमावस्या के दिन गंगा स्नान और पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

वर्ष 2025 के कुंभ के दौरान पड़ने वाली मौनी अमावस्या का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत बड़ा विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि इस बार मौनी अमावस महाकुंभ के दौरान पड़ रही है इस वजह से इस अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप मौनी अमावस्या का व्रत रखना चाहते हैं पूजा करना चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि मौनी अमावस कब है तो हम आपके यहां पर मौनी अमावस्या कब है पूजा विधि और मौनी अमावस्या के महत्व से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।

मौनी अमावस कब है ? ( Mauni Amavasya )

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष तिथि के दिन पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। मौनी अमावस की शुरुआत 28 जनवरी 2025 को संध्या काल 7:35 पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 29 जनवरी 2025 को संध्या काल 6:05 पर होगी। इसलिए मौनी अमावस का व्रत 29 जनवरी 2025 को रखा जाएगा और इसी दिन मौनी अमावस मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए सभी भक्तों को मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आप मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त 5:25 से शुरू होगा और 6:18 पर समाप्त होगा। अगर आप सभी भक्तगण मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में स्नान करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है।

Also Read  : वर्ष 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है, जानिए टाइमिंग का सूतक काल का समय

मौनी अमावस्या का महत्व

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से खास तौर पर महाकुंभ में स्नान करने से मनुष्य की जिंदगी से सभी पाप धुल जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अगर आपकी जिंदगी में दुख तकलीफ चल रही है तो इस दिन गंगा स्नान करने से और पूरी विधि विधान के साथ पूजा करने से आपकी जिंदगी में चली आ रही सभी तकलीफें और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना दान पुण्य करना बहुत ही विशेष माना जाता है। हिंदू पुराणों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन अगर आप किसी गरीब व्यक्ति को या फिर ब्राह्मण को दान करते हैं तो इस दिन आपको 10 गुना लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा आपको इस दिन गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को भजन जरूर करना चाहिए इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से दान जरूर करें।

मौनी अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए ?

  • मौनी अमावस्या के दिन आप गरीब व्यक्तियों को उनकी जरूरत के हिसाब से अन्न और कपड़ों का दान जरूर करें, अन्न और कपड़ों का दान करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति आती है।
  • मौनी अमावस्या के दिन तांबे या मिट्टी के घड़ा में पानी भरकर जरुर दान करना चाहिए ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुख शांति आती है।
  • हिंदू पुराणों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन आपको तिल का दान जरूर करना चाहिए, आप इस दिन गरीब लोगों को या फिर किसी ब्राह्मण को सफेद तिल या काले तिल के लड्डू का दान जरूर करें।
  • मौनी अमावस्या के दिन आप जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से कंबल या जूते दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति आती है।
  • धार्मिक पुराने के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन गाय दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब इंसान को या फिर किसी ब्राह्मण को दुधारू गाय का दान जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मौनी अमावस्या कब है 2025 में ?

हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है।

मौनी अमावस्या क्यों मनाई जाती है ?

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत ही महत्व है इस दिन गंगा स्नान करने से और पूजा पाठ करने से पितरों के आत्मा को शांति मिलती है और जिंदगी में सुख समृद्धि मिलती है।

मौनी अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए ?

मौनी अमावस्या के दिन मनुष्य को किसी भी तरह का कोई भी झूठ नहीं बोलना चाहिए इस दिन लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए और मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या अमावस्या पर बाल कटवाए जा सकते हैं ?

अमावस्या के दिन मनुष्य को बोल नहीं कटवाने चाहिए इसके अलावा इस दिन नाखून काटना पूरी तरह से वर्जित माना गया है।

निष्कर्ष ( Conclucation )

आप सभी लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से मौनी अमावस्या कब है मौनी अमावस्या में क्या दान करना चाहिए मौनी अमावस्या का महत्व के साथ-साथ मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी दी है। अगर आप ऐसे ही हिंदू धर्म से जुड़े व्रत त्योहार और आध्यात्मिक चीजों से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें।

3 thoughts on “Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या कब है, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, स्नान-दान का महत्व”

  1. Pingback: बसंत पंचमी कब है 2025, जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

  2. Pingback: सोमवार प्रदोष व्रत के दिन कैसे करे भगवान शिव की पूजा

  3. Pingback: Gupt Navratri Kab Hai : गुप्त नवरात्रि 2025 कब से शुरू होगी, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top