सोमवती अमावस्या कब है

सोमवती अमावस्या कब है, जानिए सही तिथि शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Somvati Amavasya 2024 : हिंदू धर्म में हर महीने पड़ने वाले व्रत, त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है। अमावस प्रत्येक महीने आता है और इस दिन साधक का व्रत, पूजा अर्चना, गंगा स्नान, दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है। वर्ष 2024 के आखिरी महीने में सोमवती अमावस्या पड़ रहा है और इस अमावस्या का बहुत ही महत्व माना गया है।

हिंदू धर्म में अमावस की तिथि हर महीने आती है, लेकिन सोमवती अमावस्या और मौनी अमावस का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि इस बार अमावस सोमवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे सोमवती अमावस कहते हैं। सोमवार के दिन अमावस पड़ने से इसका महत्व बहुत ही अधिक बढ़ जाता है। आईए जानते हैं दिसंबर 2024 में सोमवती अमावस कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के बारे में भी जानते हैं।

 

ALSO READ THIS;

सोमवती अमावस्या पर राशि के अनुसार करे शिव का अभिषेक, मिलेगी सुख समृद्धि और कष्टों से छुटकारा  Somavati Amavasya tips in Hindhi

सोमवती अमावस्या 2024 में कब है

इस बार वर्ष 2024 के दिसंबर महीने की आखिरी में सोमवती अमावस्या पड़ रहा है। सोमवती अमावस की तिथि 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को है। आप सभी भक्तगण 30 दिसंबर को सोमवती अमावस का व्रत और पूजा कर सकते हैं। सोमवती अमावस का शुभ मुहूर्त सुबह 4:01 से लेकर अगले दिन यानी 31 दिसंबर को सुबह 3: 56 तक रहेगा।

सोमवती अमावस का महत्व

हिंदू पुराण के अनुसार हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या कब होती विशेष महत्व माना गया है। सोमवती अमावस के दिन गंगा स्नान और व्रत करने से इसका बहुत बड़ा फल मिलता है। सोमवती अमावस के दिन साधक को पितृ कार्य, धार्मिक अनुष्ठान, दान करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है और उसकी जिंदगी में संपन्नता और खुशहाली आती है।

सोमवती अमावस्या में किसकी पूजा करनी चाहिए?

सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़ता है, इसलिए इसका बहुत ही अधिक विशेष महत्व बढ़ जाता है। क्योंकि सोमवार भगवान भोलेनाथ जी को समर्पित है इसलिए आप सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करें। इसके साथ ही साथ आप इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें। ऐसा करने से आपको भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सोमवती अमावस के दिन क्या करना चाहिए ?

  • सोमवती अमावस के दिन गंगा जी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इस पवित्र दिन गंगा जी का स्नान जरूर करें।
  • आप सभी भक्तगण इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और कपड़े का दान जरूर करें।
  • सोमवती अमावस के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान जरूर करे।
  • सभी भक्तों को इस दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए ?

  • सोमवती अमावस के दिन व्यक्ति को मांसाहारी चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • सोमवती अमावस के दिन भक्तों को किसी का अनादर नहीं करना चाहिए ।
  • सोमवती अमावस के दिन मसूर दाल, सरसों का साग और मूली खाना पूरी तरह से वर्जित माना गया है।
  • इस दिन व्यक्ति को शुभ कार्य या मांगलिक कार्य करना बिल्कुल अशुभ माना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोमवती अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए?

सोमवती अमावस के दिन व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों को अन्न, खाने के लिए भजन और कपड़ों का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन काले तिल का दान जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से आपके पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आप पितृ दोष से मुक्त होते हैं।

सोमवती अमावस्या पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

सोमवती अमावस के दिन व्यक्ति को तांबे के लोटे में जल और चांदी के लोटे में दूध लेकर चढ़ाना चाहिए और इसके साथ व्यक्ति को बेलपत्र फूल फल धतूरा चंदन जरूर चढ़ाना चाहिए।

अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए?

अमावस्या के दिन सभी व्यक्ति को अपने घर की साफ सफाई और धुलाई करनी चाहिए इसके बाद जहां पर मंदिर हो वहां पर पूरे विधि विधान के साथ भगवान विष्णु और सभी देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए।

अमावस्या की रात क्या करना चाहिए?

अमावस्या की रात में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी का आगमन होता है।

More Reading

Post navigation

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *