शिव पुराण के अनुसार हिंदू धर्म में सोमवती अमावस का बहुत अधिक महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करें और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का अभिषेक करें तो भगवान शिव उस भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और साथ में जिंदगी में चली आ रही कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है।
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन भक्त सच्चे मन से गंगा स्नान करके भगवान शिव की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पापों से छुटकारा मिलता है। वर्ष 2024 के आखिरी में अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है इस वजह से इस अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस के दिन आप अपनी राशि के अनुसार शिव अभिषेक करके भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
सोमवती अमावस्या पर राशि के अनुसार करे शिव का अभिषेक
अगर आप सोमवती अमावस के दिन व्रत रहते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं तो आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार शिव का अभिषेक करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं –
मेष राशि जातक
मेष राशि जातक के लोगों को सोमवती अमावस के दिन पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए और इस दिन आपके व्रत जरूर रखना चाहिए। आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव जी को गंगाजल अभिषेक जरूर करना चाहिए।
कर्क राशि जातक
कर्क राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन व्रत रखे और साथ में पूरे विधि विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की और माता पार्वती की पूजा करें और साथ इस दिन आप दही से भोलेनाथ का अभिषेक जरूर करें।
कन्या राशि जातक
कन्या राशि जातक के लिए अमावस के दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इस दिन आप बाबा भोलेनाथ के मंदिर जाकर एक लोटा गंगाजल लेकर उसमें दूर्वा मिलकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
वृषभ राशि जातक
वृषभ राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लोटा गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि आती है और दुखों से छुटकारा मिलता है।
सिंह राशि जातक
सिंह राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन भगवान भोलेनाथ और शिवलिंग पर एक लोटा गंगा जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में चली आ रही सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।
मिथुन राशि जातक
मिथुन राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन एक लोटा दूध लेकर उसमें दूर्वा मिलकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में चली आ रही है समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
तुला राशि जातक
तुला राशि जातक के लिए सोमवती अमावस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इस दिन तुला राशि जातक के लोगों को पूरे विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए और इस दिन व्रत रखना चाहिए। आपको इस दिन भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि जातक
मकर राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन एक लोटा गंगा जल में काले तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर हरदम बना रहता है।
धनु राशि जातक
धनु राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन व्रत रहने के साथ-सा द मंदिर जाकर एक लोटा दूध लेकर उसमें केसर मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद आपके ऊपर पर बना रहता है।
वैश्विक राशि जातक
वैश्विक राशि जातक को सोमवती अमावस के दिन एक लोटा दूध लेना है, और इस दूध में शहद मिलाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना है। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है और ऐसा करने से आपके ऊपर हरदम भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है।
कुंभ राशि जातक
कुंभ राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन एक लोटा नारियल का जल लेना है और इस जल से भगवान महादेव का अभिषेक करना है। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
मीन राशि जातक
मीन राशि जातक के लिए सोमवती अमावस के दिन बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होता है। मीन राशि जातक के लिए इस दिन एक लोटा गाने का रस लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में खुशहाली आती है और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
निष्कर्ष ( Conclucation )
आप सभी भक्तों को बताना चाहता हूं कि यहां पर जो भी जानकारी दी गई है यह जानकारी बड़े-बड़े विद्वान ऋषि मुनियों के द्वारा बताए गए उपाय हैं। इन उपायों का वर्णन हिंदू पंचांग धर्म ग्रंथ ऑन की कई जगह मिलता है। अगर आप ऐसे ही व्रत त्यौहार आध्यात्मिक ज्ञान राशिफल से जुड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें और हमारे साथ रेगुलर बने रहे।
1 Comment