फरवरी का पहला प्रदोष व्रत कब है

February Pradosh Vrat 2025 : फरवरी का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान देवों के देव भोलेनाथ की पूजा की जाती है। प्रत्येक महीने दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, अगर आप प्रदोष व्रत रखते हैं और आप जानना चाहते हैं कि फरवरी का पहला प्रदोष व्रत कब है, इसके साथ हम आपको प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त पूजा विधि के बारे में भी जानकारी देंगे।

प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में पहले कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ला उपस्थिति को पड़ता है। प्रदोष व्रत के दिन सभी भक्तगण पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते है। प्रदोष व्रत रखने से और भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्ति के जिंदगी में खुशहाली आती है और जिंदगी में चली आ रही सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होती हैं। इतना ही नहीं प्रदोष व्रत रखने से और पूजा करने से मनुष्य को मन वांछित फल प्राप्त होता है।

फरवरी का पहला प्रदोष व्रत कब है ?

सनातन धर्म के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष तिथि को फरवरी का पहला प्रदोष व्रत पड़ेगा। प्रदोष व्रत 9 फरवरी 2025 को दिन शनिवार के दिन पड़ेगा, आप सभी भक्तगण इस दिन प्रदोष व्रत रख सकते हैं और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं। क्योंकि इस बार प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहते हैं।

प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 फरवरी 2025 को संध्या काल 7:25 पर शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन 10 फरवरी 2025 को 6:57 पर होगा। आप सभी भक्तगण 9 फरवरी 2025 को संध्याकाल 7:25 लेकर 8:42 के बीच में पूजा कर सकते हैं। प्रदोष व्रत के लिए यह सबसे शुभ मुहूर्त है। रविवार प्रदोष व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, इस वजह से इस दिन पूजा करने से आपको पूजा का तीन गुना लाभ प्राप्त होता है।

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही ज्यादा महत्व माना जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। हिंदू धर्म के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की आराधना करने से पूजा करने से और इस दिन व्रत रखने से मनुष्य को मन वांछित फल प्राप्त होता है और भगवान भोलेनाथ की कृपा हरदम बनी रहती है। इसके अलावा मनुष्य की जिंदगी में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।

Also Read : गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए, गुप्त नवरात्रि व्रत को लेकर क्या है नियम, जानिए पूरी जानकारी यहां पर

प्रदोष व्रत पूजा कैसे करनी चाहिए ?

अगर आप प्रत्येक प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं तो आपके यहां पर प्रदोष व्रत के दिन पूजा कैसे करनी चाहिए इसके बारे में जानकारी देंगे –

  • प्रदोष व्रत के दिन आपको सबसे पहले सुबह नहाकर घर पर मंदिर की साफ सफाई करके पूजा करें और इसके बाद व्रत रखने का संकल्प ले।
  • अब आपको प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त के समय भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर पूजा करनी चाहिए।
  • प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए और शिवलिंग पर भोग लगाने के लिए आपको जल, बेल पत्र, धूप, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, गुड़, शक्कर, पूजा सामग्री खट्टा करें और इसके बाद आप गेहूं के आटे से बना भोग तैयार करें।
  • आपको पूजा के दौरान शिवलिंग पर ऊपर बताई गई सभी सामग्री को एक-एक करके चढ़ाने चाहिए और आप शिवलिंग के सामने बैठकर ओम नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।
  • इसके बाद आपको शिव स्रोत का पाठ करना चाहिए।
  • अब आप भगवान भोलेनाथ के सामने घी का दीपक जलाएं और हाथ जोकर क्षमा याचना करें और अपनी जिंदगी में चली आई कठिनाइयों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रदोष व्रत में कितने दीपक जलाने चाहिए?

प्रदोष व्रत के दिन आपको संध्या काल शिव मंदिर जाकर दो दीपक जलाना चाहिए, इनमें से एक दीपक घी का होना चाहिए और दूसरा सरसों के तेल का दीपक होना चाहिए।

प्रदोष व्रत पूजा में कौन सा भोग चढ़ाना चाहिए ?

प्रदोष व्रत पूजा के दौरान आपको भगवान शिव और माता पार्वती को सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए, रवि का भोग लगाने से आपकी जिंदगी में चली आ रही सभी कष्टों का नाश होता है।

प्रदोष के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

प्रदोष के दिन शिवलिंग पर आपको इत्र, भांग, बेलपत्र केसर के साथ-साथ धूप, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, गुड़, शक्कर, चढ़ाना चाहिए।

निष्कर्ष ( Conclucation )

आप सभी भक्त लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से फरवरी महीने में पड़ने वाले पहले प्रदोष व्रत के बारे में जानकारी दी है। आप सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि यहां पर आपको आध्यात्मिक चीजों से जुड़ी जानकारी दी जाती है। अगर आप आध्यात्मिक व्रत त्यौहार राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारी इस वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें।